गीदम के दंतेश्वरी कृषि बीज केन्द्र का किया गया औचक निरीक्षण 1528 किलो की रासायनिक सामग्री की गई जब्त

अयान न्यूज भांसी दंतेवाड़ा से

असीम पाल कि रिपोर्ट

*गीदम के दंतेश्वरी कृषि बीज केन्द्र का किया गया औचक निरीक्षण**1528 किलो की रासायनिक सामग्री की गई जब्त* दंतेवाड़ा, 12 मई 2023। कलेक्टर श्री विनीत नंदनवार के निर्देशानुसार कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा दंतेश्वरी कृषि बीज केंद्र गीदम का औचक निरीक्षण किया। जिसमें प्रतिष्ठान से केमिकल फर्टिलाइजर जब्ती की गई। डीएपी-1400 किलो, केमिकल हरबीसाइड-1.1 किलो, क्लोरपायरीफॉस-9 किलो, श्रीराम एनपीके- 32 किलो, डाइमेथेएट- 1 किलो, क्लियरआउट-7 किलो, यूरिया- 30 किलो, कार्बेन्डाजिम-33 किलो, मिडक्लोरोप्रिड-7 किलो सहित रासायनिक सामग्री लगभग 1528 किलो को जब्त किया गया। साथ ही कृषि केन्द्र के संचालक को शासन द्वारा निर्धारित कीमत पर ही विक्रय करने के निर्देश दिए गए है। इस मौके पर गीदम एसडीएम, तहसीलदार, सहायक संचालक एग्रीकल्चर, फर्टिलाइजर इंस्पेक्टर सहित कृषि विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे।
असीम पाल ब्यूरो चीफदंतेवाड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *