पर्यावरण संरक्षण के अंतर्गत जिला प्रशासन ने जनपद के विभिन्न संस्थानों के साथ चलाया स्वच्छता अभियान

*पर्यावरण संरक्षण के अंतर्गत जिला प्रशासन ने जनपद के विभिन्न संस्थानों के साथ चलाया स्वच्छता अभियान*


*गोरखपुर:-* जनपद गोरखपुर के दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय कैंपस में श्री राजेश कुमार सिंह, एडीएम (एफआर) की अध्यक्षता में स्वच्छता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जनपद में कार्यरत सभी एजेंसियों ने प्रतिभाग किया है।
अपर जिलाधिकारी श्री राजेश कुमार सिंह ,महापौर प्रत्याशी श्री मंगलेश श्रीवास्तव, एनडीआरएफ से इंस्पेक्टर सुधीर कुमार , उपनिरीक्षक राम दयाल सिंह एवं एनडीआरफ की टीम, जिला आपदा विशेषज्ञ गौतम गुप्ता, सिविल डिफेंस नियंत्रण श्री सत्य प्रकाश सिंह, सहायक उप नियंत्रक वेद प्रकाश यादव ,चीफ वार्डन डॉ संजीव गुलाटी, डिप्टी चीफ वार्डन डॉ शरद श्रीवास्तव, एस. डी. आर. एफ. से उप निरीक्षक विवेकानंद तिवारी एवं उनकी टीम, एवं आपदा मित्र/ सखी, स्वंसेवक, गोरखपुर विश्वविद्यालय के आपदा प्रबंधन के छात्र छात्राओं सहित अन्य लोग इस अभियान में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *