अयान न्यूज भांसी दंतेवाड़ा से
असीम पाल कि रिपोर्ट
*अवैध उत्खनन एवं अवैध परिवहन पर की गयी कार्यवाही*दंतेवाड़ा, 20 अप्रैल 2023। जिला प्रशासन द्वारा अवैध रेत खनन पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में कलेक्टर श्री विनीत नंदनवार के निर्देशानुसार खनिज जांच दल द्वारा जिले के बालूद व मसेनार क्षेत्र में औचक निरीक्षण कर रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर कार्यवाही की गयी। खनिज टीम ने कार्यवाही करते हुए अवैध उत्खनन में श्री अनिल गावडे व अन्य 6 व्यक्ति को अवैध उत्खनन करते हुए सात वाहन जप्त किये है। साथ ही रेत के अवैध परिवहन में संलग्न 6 ट्रैक्टर को जप्त किया गया। कार्यवाही के दौरान श्री राजकुमार ठाकुर, श्री राजेश भास्कर, श्री भोलेश्वर दीवान, श्री बलराम मरकाम, श्री खेमराज ठाकुर तथा श्री विश्वनाथ कुमार के वाहनों को जब्ती के पश्चात खनिज एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। अवैध उत्खनन के कुल 07 वाहनों को एवं अवैध परिवहन के कुल 06 वाहनों को बिना वैद्य अभिवहन पास के चालकों द्वारा खनिजों का उत्खनन एवं परिवहन करते पाए जाने पर खनिज मय वाहनों को जप्त किया गया। सभी प्रकरणों में छ०ग० गौण खनिज नियमावली 2015 के नियम 71 सहपठित खान एवं खनिज विकास तथा विनियमन अधिनियम 1957 की धारा 21 (5) के अंतर्गत दंडात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। पूर्व में भी जिले के खनिज ठेकेदारों/खनिज परिवहनकर्ताओं को निर्देशित किया गया है कि बिना वैद्य अभिवहन पास के खनिजों का परिवहन करना दंडनीय अपराध है। अतः अवैध उत्खनन व परिवहनकर्ताओं के विरूद्ध पुनः इसी प्रकार कृत्य करने पर दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी। खनिज अधिकारी श्री चेरपा ने बताया कि अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन को रोकने के लिए जिला प्रशासन सतर्क और गंभीर है। खनिज के अवैध उत्खनन और परिवहन पर आगे भी कार्यवाही की जायेगी। उक्त कार्यवाही में श्री अश्वनी झाड़ी, खनि निरीक्षक एवं जिला खनिज जांच दल के कर्मचारी मौजूद थे।
भांसी से असीम पालब्यूरो दंतेवाड़ा