विधायक जुनेजा के प्रयास से त्रिमूर्ति नगर शासकीय उच्च माध्यमिक शाला को आत्मानंद इंग्लिश मीडियम में उन्नयन करने पर उत्कल समाज में हर्ष मुख्यमंत्री जी का जताया आभार

*विधायक जुनेजा के प्रयास से त्रिमूर्ति नगर शासकीय उच्च माध्यमिक शाला को आत्मानंद इंग्लिश मीडियम में उन्नयन करने पर उत्कल समाज में हर्ष मुख्यमंत्री जी का जताया आभार*

रायपुर-उत्तर विधानसभा के त्रिमूर्ति नगर शासकीय उच्च. मा. शाला को आत्मानंद इंग्लिश मीडियम में उन्नयन किये जाने पर पूरे समाज में हर्ष हैं।ज्ञात हो कि त्रिमूर्ति नगर राजधानी की उत्कल बाहुल्य क्षेत्र हैं इसी वार्ड से ब्लॉक अध्यक्ष संजय सोनी ने विधायक श्री कुलदीप जुनेजा जी को भेंट मुलाकात कार्यक्रम के माध्यम से क्षेत्र के बच्चों को उच्च शिक्षा पर गौर करते हुये झुग्गी बस्ती में स्थापित विद्यालय को सरकार की महत्वपूर्ण योजना में से एक आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल की मांग गत दिनों रखी थी जिसे विधायक जी ने गौर करते हुये समाज के प्रति सदैव विकास करने की बात कहते हुये अपने विधानसभा क्षेत्र की मांग पत्र में रखा।जिसे मुख्यमंत्री भेंट मुलाकात कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भुपेश बघेल जी ने घोषणा कर समाज को सौगात दिया।इसी कड़ी में समाज के युवाओं ने विधायक श्री कुलदीप जुनेजा से मुलाकात कर उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट कर बधाई दी साथ ही मुख्यमंत्री जी का जताया आभार।इस दौरान समाज के समस्त युवा साथी उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *