छग प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन का “निष्कर्षन” कार्यक्रम 3 अप्रैल को,सम्मान समारोह सहित शपथ ग्रहण

*छग प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन का “निष्कर्षन” कार्यक्रम 3 अप्रैल को,सम्मान समारोह सहित शपथ ग्रहण*



रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन का “निष्कर्षन” कार्यक्रम 3 अप्रैल को दुर्ग ग्रीन चौक स्थित अग्रेसन भवन में आयोजित होने जा रहा है, उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश मीडिया प्रभारी कविता राठी ने बताया की कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय महामंत्री ज्योति राठी शामिल होंगी।
श्रीमती राठी ने बताया की उक्त कार्यक्रम महिला मंडल दुर्ग के आतिथ्य में आयोजित होने जा रहा है जहां पिछले सत्र के पदाधिकारियों का सम्मान समारोह सहित 2023 से 2026 सत्र के लिए मनोनित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित है। इस दौरान वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष अमिता मुंदडा व उनकी टीम द्वारा किए गए उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के लिए सम्मानित किया जाएगा। वही चयनित प्रदेश अध्यक्ष शशि गट्टानी अपनी टीम के साथ शपथ लेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *