अयान न्यूज मनीष पाल की रिपोर्ट। सात दिवसीय सतनाम भजन व सत्संग कार्यक्रम मे शामिल हुए,बिल्हा छाया विधायक व कृषि उपज मंडी समिति बिलासपुर अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला। बिल्हा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ब्लॉक पथरिया के ग्राम पंचायत कपुवा मे *सात दिवसीय सतनाम भजन एवम सतसंग कार्यक्रम* में शामिल होकर क्षेत्रीय छाया विधायक व कृषि उपज मंडी समिति बिलासपुर अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला ने जयस्तम्भ मे पूजन – अर्चन कर आशीर्वाद लिए, समाज के साथियो द्वारा शुक्ला सहित सभी अतिथियों का पुष्पहार से स्वागत किया गया।
वंही शुक्ला ने अपने उदबोधन मे बाबा गुरुघासीदास जी व महंगू बाबा का जयघोष करवाते हुए बोले की हमारे लिए कितने गर्व की बात है की आपके ग्राम कपुवा मे 7 दिवसीय सतनाम समागम व भजन कार्यक्रम हो रहा है, लगभग सभी समाज के लोग इस भजन का आनंद ले रहे है, क्योकि सतनाम कोई धर्म या समुदाय नही सतनाम एक संदेश है, मानव – मानव एक समान की, बाबा गुरु घासीदास एक ऐसे महान संत है जिनके बारे मे जानने व समझने के लिए देश – विदेश के बड़े बड़े वैज्ञानिक रिसर्च करने आते है की आखिर छत्तीसगढ़ की धरती पर ये कौन से महान संत है जिन्होंने मानव मानव एक समान का संदेश देकर जनता को एकजुटता की सूत्र मे पिरोये थे, व्यभिचार के खिलाफ थे, सत्य अहिंसा के मार्ग मे चलने की संदेश दिये, तो ये हमारे बाबा गुरु घासीदास जी है, और संत को मै प्रणाम करता हु जिन्होंने आप लोगो को सतनामी लिखने का अधिकार दिये अगर बाबा जी के बताये हुए मार्ग पर मै चलूँगा तो मुझे राजेन्द्र शुक्ला सतनामी लिखने से कोई नही रोक सकता कहते हुए भारी संख्या मे उपस्थित माताए – बहने व युवा साथियो को बधाई दिये और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भुपेश बघेल जी के जन कल्याणकारी योजना को बताये। कार्यक्रम में पूर्व ब्लाक अध्यक्ष बिल्हा विनोद दिवाकर, जिला उपाध्यक्ष नेतराम साहू, ब्लॉक उपाध्यक्ष मुकेश मीरी, मुन्ना कौशिक, ईश्वर साहू, डब्बू साहू, खेलवान पहाड़ी, शिवचरण पाल, विनोद पाल, वकील पाल, एल्डरमैन प्रतिनिधि गौरव सिंह, यूंका ब्लॉक महासचिव मुकेश साहू, सहित भारी संख्या मे नौजवान साथी उपस्थित रहे।

