अयान न्यूज मनीष पाल की रिपोर्ट। स्व. उषा देवी भन्डारी स्मृति मे आयोजित “विनीत कप” अखिल भारतीय रात्रि कालीन टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में शामिल हुए ।
अपैक्स बैंक अध्यक्ष बैजनाथ चंद्राकर , कृषि उपज मंडी समिति बिलासपुर अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला, साथ हि अतिथि रहे चंद्रप्रकाश बाजपेई जी, एडीशनल एसपी ग्रामीण राहुल देव शर्मा जी, गौरव सिंह सहित खेल प्रेमी भारी संख्या मे उपस्थित रहे। शुक्ला ने सम्बोधित करते हुए बोले खेल प्रेमियों के साथ – साथ आम लोगों को भी इस प्रतियोगिता का इंतजार रहता है, आधुनिक संसाधनों के साथ आयोजित होने वाली ये प्रतियोगिता मध्य भारत की सबसे बड़ी प्रतियोगिता है निश्चित ही इस प्रतियोगिता के आयोजकों का नाम छत्तीसगढ़ के इतिहास में जरूर लिखा जावेगा व अपने पूर्वजों के नामों पर ऐसे खेलों का आयोजन निश्चित ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है! बताते हुए सभी के साथ इस शानदार आयोजन के लिए छोटे भाई ईशान निक्कू भन्डारी एवं उसकी पूरी टीम को बधाई दिये। व बतौर अतिथि बनाकर सम्मान देने के लिए हृदय से आभार व्यक्त किये।

