*सुखमणि साहिब जी का पाठ और 20 हजार लोगों को मुफ़्त अनाज वितरण के साथ भक्तों ने धूमधाम से मनाया अपनी आराध्य ममतामयी श्री राधे माँ का जन्मदिवस
माँ चिंतपूर्णी के दरबार से आयी दिव्य ज्योति ————-*
हर साल की तरह इस बार भी ममतामयी श्री राधे माँ का जन्मदिन कई प्रकार के सामाजिक व धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन करके इस साल मुंबई में मनाया गया। इस अवसर पर देश की कई जानी-मानी हस्तियाँ मौजूद थी। पूरे देश-विदेश से आयें भक्तगण राधे माँ को जन्मदिन की बधाई दे रहे थे।जन्मदिन के इस अवसर पर भक्तों ने अपनी आराध्य ममतामयी श्री राधे माँ से आशिर्वाद लिया और माता का जयकारा भी लगाया। माता का झलक पाकर ही उनके भक्त खुश हो गए और उनको अपने मोबाईल के कैमरे में कैद करने लगे। माता ने भी अपने भक्तों को आशिर्वाद दिया और उनके जीवन मंगल की कामना की। इस मौके पर सांसद मनोज तिवारी व हजारों लोगों ने श्री राधे माँ के दरबार में हाजरी लगाई।
भक्तों की आराध्य ममतामयी श्री राधे माँ ने अपने भक्तों से कहा जिसके जीवन में संतोष है। वह दुनिया का सबसे धनी व्यक्ति है। जीवन में संतोष की वृत्ति का पालन करते-करते सुदामा जी ने श्री कृष्ण द्वारकाधीश को भी अपनी चरण सेवा करने पर विवश कर दिया था। जीवन सुधार पर बोलते हुए माँ ने कहा कि सफल होने के लिए तीन सूत्रों का अवश्य ध्यान रखना चाहिए — जिसमें वाणी की मिठास एवं व्यवहार की उदारता और ईमानदारी पर ध्यान देना चाहिए।
जो वस्तु प्रभु कृपा से की प्राप्त हो उसका कभी भी दुरुपयोग नहीं करना चाहिए। सफल होने के साथ-साथ सरल रहने के जीवन को बड़ी उपलब्धि मानना चाहिए। राधे माँ ने आगे कहा कि वो सेवा में ज्यादा विश्वास रखती हैं।
जन्मदिन के मौके पर दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी जी भी राधे माँ का गुणगान करते हुए नजर आए। मनोज तिवारी ने इस मौके पर कहा— आज राधे गुरु माँ ने एक संदेश दिया, अपने जन्मदिन पर गरीबों की सेवा करो, जो सक्षम लोग हैं उन्हें अपने जन्मदिन पर ऐसा करना चाहिए। जन्मदिन से एक दिन पहले 2 मार्च को सुखमणि साहिब जी के पाठ का आयोजन राधे माँ जी के भवन में किया गया। ममतामयी श्री राधे माँ के जन्मदिन के अवसर पर हर साल सुखमणि साहिब जी के पाठ का आयोजन किया जाता है।ममतामयी श्री राधे माँ के जन्मदिन के दिन माँ चिंतपूर्णी के दरबार से ज्योति को 2 हजार कि.मी. की यात्रा कर मंदिर के पुजारी श्री छिंदा पंडित जी दिव्य ज्योति माँ के दरबार से मुंबई लेकर आये थे।
जन्मदिन के अवसर पर 3 मार्च को जरूरतमंदों के लिए सुबह से ही अनाज वितरण कार्यकम रखा गया था। इस दौरान लगभग 20 हजार लोगों को अनाज का वितरण किया गया। इसके साथ ही पंखों का भी वितरण किया गया। इस अवसर पर मेडिकल व हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन ओपल कन्वेंशन सेंटर, नई लिंक रोड़, बोरीवली (वेस्ट), मुंबई में किया गया। डॉक्टरों की टीम ने हजारों लोगों का हेल्थ चेकअप किया और उन्हें फ्री हेल्थ टिप्स की जानकारी भी दी।गौरतलब है कि समय-समय पर ममतामयी श्री राधे माँ जरूरतमंदों की आर्थिक मदद करती हैं। इस वर्ष कार्यक्रम का आयोजन श्री राधे माँ चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा मुंबई में किया गया।