बिना एनओसी निकाल रहे थे रेत, सात हाईवा जब्त
खनिज विभाग के ढीले रवैये का सीधा फायदा सिंडीकेट उठा रहे हैं। हालात ऐसे हैं कि बिना पर्यावरण विभाग से एनओसी लिए सिर्फ एग्रीमेंट करवाकर ही ठेकेदार रेत खदानों से अवैध रूप से उत्खनन मे लग गए है ।
जिनके खिलाफ खनिज विभाग ने शुक्रवार की रात को कार्रवाई करते हुए सात हाईवा को जब्त किया। वहीं, खनिज विभाग द्वारा ही सिंडीकेट को फायदा पहुंचाने के लिए छह रेत खदानों का आफलाइन टेंडर किया गया है। अभी किसी भी रेत खदान को पर्यावरण की एनओसी नहीं मिली है, सिर्फ खनिज विभाग ने ठेकेदारों से एग्रीमेंट किया है।
जबकि नियमानुसार बिना पर्यावरण एनओसी और रेत खदानों के सीमांकन के निविदाकर खनन शुरू नहीं कर सकते। इसका राजफाश खुद विभाग की कार्रवाई में हो रहा है। कलेक्टर के निर्देश के बाद शुक्रवार की रात को खरोरा, अभनपुर में रात में गश्त के दौरान 11 गाड़ियां पकड़ाई, जिनमें से सात रेत और चार गिट्टी लोड गाड़िया है