माहेश्वरी महिला संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनी मंजू, रायपुर की ज्योति राठी महामंत्री

*माहेश्वरी महिला संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनी मंजू, रायपुर की ज्योति राठी महामंत्री*


रायपुर। अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महिला संगठन के आगामी सत्र के लिए पदाधिकारियों का चयन आज राजधानी रायपुर में संपन्न हुआ,उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश मीडिया प्रभारी कविता राठी ने बताया की मंजू बांगड़ को राष्ट्रीय अध्यक्ष व रायपुर की ज्योति राठी को राष्ट्रीय महामंत्री मनोनित किया गया।
प्रदेश अध्यक्ष अमिता मूंदडा ने बताया की 27 प्रदेशों से उनके द्वारा हर माह किए गाय कार्यों की रिपोर्टिंग का मूल्यांकन कर छत्तीसगढ़ प्रदेश को डायमंड श्रेणी से नवाजा गया जो प्रदेश के लिए बेहद गौरवांतित करने का विषय है।
प्रदेश सचिव भावना राठी ने बताया की कल सम्मान समारोह व अवार्ड सेरेमनी का भी आयोजन किया गया था। आज शुक्रवार को 27 प्रदेशों के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत वंदन किया जाएगा। श्रीमती राठी ने छत्तीसगढ़ प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन को डायमंड श्रेणी से नवाजे जाने पर समस्त प्रदेश कार्यकारिणी को बधाई दी एवं निरंतर सेवा कार्य ज़ारी रखने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *