सांसद इमरान प्रतापगढ़ी एवं कांग्रेस पार्टी प्रवक्ता अलका लांबा से गणेश तिवारी की खास मुलाकात

*सांसद इमरान प्रतापगढ़ी एवं कांग्रेस पार्टी प्रवक्ता अलका लांबा से गणेश तिवारी की खास मुलाकात*

कांग्रेस के सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने छत्तीसगढ़ में आयोजित पार्टी के 85वें महाअधिवेशन में भाग लिया है. इस दौरान कांग्रेसी नेता जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी महासमुंद कुलवंत सिंह खनुजा, प्रदेश महासचिव, किसान कांग्रेस, एवं भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता गणेश तिवारी मौजूद थे, खास मुलाकात में विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई, सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का पार्टी ने उनका एक वीडियो जारी किया है. जारी किए गए वीडियो में प्रतापगढ़ी यह कहते हुए सुनाई दे रहें है कि, ‘देश मुश्किल दौर से गुज़र रहा है, संविधान को बचाने की लड़ाई है. घर सजाने की बात बहुत बाद की है, पहले घर को बचाने की बात तय करनी है. लोकतंत्र और संविधान कैसे बचेगा, इसकी दशा-दिशा इस अधिवेशन में तय होगी। कांग्रेस पार्टी की इस महाअधिवेशन में गणेश तिवारी ने पार्टी के प्रवक्ता अलका लांबा जी से भी मुलाकात की एवं कांकेर आने के लिए आमंत्रित किया।कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के सियासत से संन्यास लेने की अटकलों के बीच पार्टी प्रवक्ता अलका लांबा ने रविवार को साफ किया कि वह रिटायर्ड नहीं हुई हैं, और अपना आशीर्वाद तथा मार्गदर्शन देती रहेंगी.कांग्रेस के रायपुर महाधिवेशन में बोलते हुए लांबा ने कहा, ‘मुझे सोनिया गांधी के साथ 2 मिनट बात करने का मौका मिला. मैंने उनसे कहा कि मैडम, आपकी कल के भाषण को राजनीति से संन्यास लेने के रूप में समझा गया. मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि सोनिया जी ने मुझसे कहा कि हमें भविष्य में भी उनका आशीर्वाद और मार्गदर्शन मिलता रहेगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *