माडवी भीमानक्सल मिलिसिया सदस्य गिरफ्तार

अयान न्यूज भांसी दंतेवाड़ा से

असीम पाल कि रिपोर्ट माडवी भीमानक्सल मिलिसिया सदस्य गिरफ्तार जिला सुकमा/दन्तेवाड़ा मे चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत 230 बटालियन के.रि.पु.बल की सी/230 कंपनी द्वारा बड़ी सफलता हासिल की गई है, जिससे कि मारूकी, दयापारा, गादेमपारा एवं आस-पास के इलाके मे व्याप्त आतंक एवं भय को काफी हद तक नियंत्रण करने मे सहयोग मिलेगा। दिनाक 25/02/2023 को समय 0400 बजे श्री विनय कुमार सिंह पुलिस उप महानिरीक्षक (परिचालन) सी.आर.पी.एफ के निर्देशन मे तथा श्री दिनेश सिंह चन्देल कमाण्डेन्ट 230 बटालियन के दिशानिर्देश एवं आसूचना पर एस.सी.औ. (sweep clear Ops) संयुक्त अभियान की योजना तैयार की गई। योजना के तहत श्री अनिल कुमार सिंह (द्वितीय कमा. अधिकारी, परिचालन) के समग्र नैत्रत्व मे पार्टी कमाण्डर श्री धर्मवीर सिंह, सहा. कमा. एवं गादीरस पुलिस स्टेशन के सउनि गुरबीन यदु के द्वारा दैयापारा, मारूकी एवं आस-पास के घने जंगलो मे सर्च एवं कोमबिन्ग करने पर तकरीबन 0730 बजे एक संदिग्ध व्यक्ति पर नजर पड़ी जिसे घेर कर पकड़ा गया जिसके पास मे नक्सल साहित्य एवं बैनर भी मिले। संदिग्ध व्यक्ति से सघन पूॅछताछ करने पर मालुम चला कि व्यक्ति का नाम माडवी भीमा, पुत्र जोगा, निवासी दैयापारा, पंचायत मारूकी, पुलिस स्टेशन गादीरस, जिला सुकमा है तथा उस पर 2013] 2015 एवं 2016 मs गिरफ्तारी वारंट जारी है तथा आई.पी.सी. की धारा 307] 147] 148] 149] 186] 171 एवं 395 तथा आमर्स एक्ट 25] 27 एवं विस्फोटक अधिनियम 03 और 04 के तहत वांछित है।
भांसी से असीम पाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *