*AICC स्टाफ का भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के द्वारा भव्य स्वागत

*AICC स्टाफ का भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के द्वारा भव्य स्वागत*


*अध्यक्ष स्वामीनाथ जायसवाल व किसान कांग्रेस सचिव अनिल कुमार मिश्रा ने स्वागत में चार चांद लगाया*
*यही है जिनके वजह से AICC को मजबूती मिलती है सालों से इन्होंने ही निःस्वार्थ, अच्छे से संभाले रखा है:स्वामीनाथ जायसवाल*
*रायपुर।।* अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महाधिवेशन की तैयारियां शुरू हो चुकी है।इस वर्ष अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का 85वां महाधिवेशन का जिम्मा छत्तीसगढ़ को मिला है।
सारे प्रदेश से कांग्रेस के सदस्यों का आना प्रारंभ हो चुका है।कल शाम 6 बजे भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस फ्रेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामीनाथ जायसवाल एयरपोर्ट पहुंचे। जिसमे स्वामीनाथ जायसवाल के स्वागत को इंटक के पदाधिकारीगण, कार्यकर्ताओं ने ऐतिहासिक बनाया।हर प्रदेश से आ रहे सदस्यों का स्वागत करना हमारा कर्तव्य है और हर किसी को आगे आना चाहिए:योगेश्वरानंद नेताम (योगी)
इसी कड़ी में AICC स्टॉफ का स्वागत भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस फेडरेशन के द्वारा भव्य स्वागत हुआ।प्रत्येक स्टाफ को तिलक लगाया गया,प्रत्येक स्टाफ को माला पहना कर सम्मान दिया गया।स्वागत में मिठाई खिला कर मुंह मीठा कराया गया।21 किलो के मिठाई से स्वागत में मुंह मीठा कराया गया।स्वामीनाथ जायसवाल ने कहा मुख्य स्तंभ का स्वागत करना हमारा कर्तव्य है, यही है जो निःस्वार्थ भाव से AICC में कार्य करते आ रहे हैं। इन्हे किसी का स्वार्थ नहीं।उपरोक्त स्वागत कार्यक्रम में सदस्य गणेश तिवारी, योगेश्वरानंद नेताम (योगी), अश्वनी कुमार मिश्रा, प्रकाश शर्मा, अभिनव टोप्पो, पार्वती साहू, राजू सोनी, पप्पू अली, एम जे रजक, अंगेश जांगड़े, कोमल गायकवाड़, गोविंद देवांगन, रवि कुमार मिश्रा सहित फेडरेशन के सैकड़ों लोगों से मिलकर स्वागत के भव्यता को ऐतिहासिक बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *