दिल्ली एयरपोर्ट में नंद कुमार बघेल जी से सौजन्य मुलाकात राजीव अवस्थी
अखिल भारतीय पंचायत परिषद एवं असंगठित कामगार कर्मचारी कांग्रेस के प्रदेश संयोजक राजीव अवस्थी एवं अखिल भारतीय पंचायत परिषद के प्रदेश महामंत्री राजेश राठौर आज दिल्ली एयरपोर्ट पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल सौजन्य मुलाकात किया एवं छत्तीसगढ़ की राजनीति पर भी चर्चा कीअखिल भारतीय पंचायत परिषद के प्रदेश संयोजक राजीव अवस्थी ने नंद कुमार बघेल जी को बताया कि आपने 6-6-2019 को क्या ग्राम पंचायत रीको कला विकासखंड कसडोल जिला बलौदा बाजार के कंट्रा नाला में पुलिया निर्माण के लिए आपने छत्तीसगढ़ सदन दिल्ली में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पत्र लिखकर बजट में शामिल करने को कहा था जिसके उपरांत छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उस पुलिया निर्माण के लिए 7 करोड़ ₹22 लाख की स्वीकृति दी और लगभग 5 से 6 महीने में फूल बन कर त्यार हो जायेगा । जिस पर नंद कुमार बघेल जी ने तारीफ करते हुए कहा कि आप जैसे लोगों को राजनीति में आना चाहिए जिससे कि क्षेत्र का विकास हो सके

