पी व्ही 87 जयदेवपूर कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक अनूप नाग

*पी व्ही 87 जयदेवपूर कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक अनूप नाग*

*बताया 59 परिवार को 1964 में बसाया था इंदिरा गांधी जी ने*

*पखांजूर।।* आज पखांजूर से सघन इलाका बांदे से 5 किलोमीटर दूर स्थित पी व्ही 87( जयदेवपुर) कार्यक्रम में विधायक अनूप नाग शामिल हो कर संबोधित किया।लाखो रुपए के विकास की सौगात दी। आगे विधायक नाग ने कहा की यह गांव को किसने बसाया?सन 1964 में 59 परिवार को माननीय स्व इंदिरा गांधी ने प्रत्येक परिवार को 5 एकड़ 20 डीसमिल देकर बसाया।आज जो भी सरकारी भवन है उसे भी कांग्रेस के सरकार ने दिया।जो स्कूल है उसको भी कांग्रेस के सरकार ने दिया और पूछते है वो लोग की क्या किया कांग्रेस ने?10000 करोड़ की सौगात हमारे सरकार ने पूरे छत्तीसगढ़ के केवल स्कूलों को देने की घोषणा की जिसमे हमारे क्षेत्र के मरम्मत के लिए मांग की।परलकोट को बनाने का श्रेय इंदिरा गांधी को देता हूं।
यह जगह पहले बीहड़ क्षेत्र हुआ करता था वर्तमान विधायक ने विकास के कार्यों को ध्यान में रखते हुए विकास की बात कही विश्वास दिलाया कि अभी तक विकास हुआ है और आगे भी विकास होता रहेगा।
*कार्यक्रम में भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता योगेश्वरानंद नेताम ने कहा* कि पहले विकास तो हुआ करता था लेकिन बस खुद का, खुद के परिवार का, उन्हे जनता के विकास से कोई मतलब नहीं था।आज अनूप नाग जैसे विकास पुरुष है जिन्होंने किसी तरह की कमी नही की विधानसभा के कार्य में।दिन रात लगा दिया ना दिन देखा ना रात देखा जब देखा कि मेरे क्षेत्र वासियों को दिक्कत है हमेशा सामने आए और योजना बना कर जनता के हित में काम किया।
कार्यक्रम में क्षेत्र के ब्लॉक अध्यक्ष पंकज साहा, कांग्रेस वरिष्ठ कार्यकर्ता शामिल हुए विमल सरकार,उत्तम अनिल मंडल पूर्ण सरकारअमर देवनाथ, अभी सेन, सरपंच मानी मंडावी, राजकुमार, विक्रम प्रकाश मंडल, बलाई देवनाथ, दूलाली, नारायण दास,विकास हालदार, आशीष मालाकार, मोतीलाल शील, सरपंच लक्ष्मण मंडावी के साथ युवा, महिला एवं बच्चे शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *