अयान न्यूज मनीष पाल की रिपोर्ट *उन्नत शिक्षा अध्ययन संस्थान में क्रीड़ा प्रतियोगिता के द्वितीय सोपान का हुआ शुभारंभ*
आई.ए एस.ई (उन्नत शिक्षा अध्ययन संस्थान) बिलासपुर की शान है, बिलासपुर की पहचान है उक्त बातें संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन श्रीमती रश्मि आशीष सिंह ठाकुर ने उन्नत अध्ययन संस्थान बिलासपुर में क्रीडा प्रतियोगिता के द्वितीय सोपान के शुभारंभ के अवसर पर मुख्य अतिथि के आसदी से कहा। विदित हो कि आज उन्नत अध्ययन संस्थान में खेल महोत्सव के द्वितीय सोपान के उद्घाटन समारोह, मुख्य अतिथि श्रीमती रश्मि आशीष सिंह संसदीय सचिव छ. ग. शासन के और विशिष्ट अतिथि आशीष सिंह ठाकुर कांग्रेस प्रदेश सचिव एवं प्राचार्य श्रीमती रमाकांति साहू के अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दोनो अतिथियों अपने विद्यार्थी जीवन के रोचक व यादगार पलकों को प्रशिक्षणार्थियों से साझा किए। इस अवसर पर बीएड प्रथम वर्ष के हरनारायण चन्द्रा द्वारा रखे मांगों पर दोनों ही अतिथियों ने यथा संभव मांग पूर्ण करने आश्वस्त किया। अध्यक्ष के आसंदी से प्राचार्य श्रीमती रमाकांति साहू ने महाविद्यालय के इतिहास से आज तक के सफर पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम में सर्वप्रथम प्रशिक्षणार्थियों द्वारा परेड करके अतिथियों को सलामी दिया। महाविद्यालय ध्वज वियोगी कश्यप, सत्यम निकेतन से देवकरण साहू ध्वजवाहक और कल्पना कार्ड बियरर की भूमिका निभाई इसी तरह शिवम निकेतन से सुनित किण्डो ध्वजवाहक और जगरानी कुजूर कार्ड बियरर थे। इसी क्रम में सुंदरम के महावीर साहू ने ध्वजवाहक की भूमिका निभाई जबकि रेशमा ने कार्ड बियरर का तो मधुरम निकेतन का ध्वज योगेश प्रताप ने ध्वज और कार्ड बियरर की भूमिका निर्वहन भावना शर्मा ने किया।
परेड व सलागी पश्चात कार्यक्रम को राजगीत के साथ अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम ने चार चाँद लगा दिया। अतिथियों ने महिला व पुरूष वर्ग के 100- 100 मीटर दौड़ के फायनल को लाल झण्डा दिखाकर सम्पन्न कराया। दौड़ के महिला वर्ग में शीबा जायसवाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तो तापसी साहू और शकुन्तला सिदार क्रमशः द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे वहीं पुरुष वर्ग में महावीर साहू ने बाजी मारा तो देवकरण साहू द्वितीय और युवराज बर्मन तृतीय स्थान पर रहे। प्रथम प्रहर में कार्यक्रम के अंत में विशिष्ट अतिथि के प्रेरणा गीत ने सबको मंत्र मुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. ए.के. पोद्दार ने किया तो मास्टर आफ सेरेमनी करीम खान एवं कैवर्त्य ने कॉशन व परेड का जिम्मा सम्हालाद्वितीय प्रहर में गोला फेंक, तथा फेंक व 200 मीटर दौड़ हिट्स सम्पन्न हुआ। गोला फेंक महिला वर्ग में सर्वाधिक दूरी फेंक कर शिवन निकेतन के जगरानी कुजुर ने अपना लोहा मनवाया तो दूसरे व तीसरे क्रम में सुंदरम के भूवनेश्वरी व प्रियंका सिंह का कब्जा रहा। वही पुरूष वर्ग में मधुरम ने अपना जलवा दिखाया। इस निकेतन के संजय सिंह तीसरे पर और सौरभ सागर पहले स्थान पर रहे तो दूसरे स्थान पर सत्यम निकेतन के सुदीप लकड़ा रहे। गोला फेंक के पश्चात तवा फेंक का आयोजन हुआ जिसमें मधुरम के ही सौरभ सागर प्रथम स्थान पर रहे जबकि ओमप्रकाश प्रसाद एवं देवकरण क्रमशः द्वितीय व तृतीय स्थान पर इसी तरह महिला वर्ग में भी मधुरम के विमला कुजूर ने प्रथम स्थान हासिल किया तो दूसरे व तीसरे स्थान पर क्रमशः जगरानी कुजूर व पुष्पा भगत रही।आज के इस पूरे खेल में प्राचार्य श्रीमती रमाकांति साहू सहित आचार्य प्राध्यापक मनोज सिंह, डॉ महालक्ष्मी सिंह, डॉ रमणा राव, डॉ छाया शर्मा, श्रीमती अजना अग्रवाल, डॉ सुदेशना वर्मा, डॉ चन्दना पॉल, डॉ मनिषा वर्मा, डॉ. अजीता मिश्रा, नूरमोहम्मद रिजवी, श्रीमती रीमा शर्मा, डॉ संजय आयदे, श्रीमती प्रीति तिवारी, ए. के. पोद्दार, राजेश गौरहा, डॉ सौरभ सक्सेना, डॉ रजनी यादव, डॉ डी.के.जैन, श्रीमती नीला चौधरी, करीम खान, राजकुमारी महेन्द्र, अभिषेक शर्मा, डॉ सलीम जावेद, वंदना रोहिल्ला, डॉ. गीता जायसवाल, विद्याभूषण शर्मा, पवन पाण्डेय, रश्मि पाण्डेय, सुश्री आशा बनाफर दुष्यत चतुर्वेदी, निधि शर्मा, श्रीमती संतोषी फर्वी अश्वनी भास्कर, कमल देवांगन, भगवती कश्यप, सोनल कुशवाहा, गीतू गुरूद्वान, राघवेन्द्र अधिकारी संजय कुमार जायसाल सुखनंदन लाल साहू, मुरारी, जयेन्द्र, दाउ लाल अनंत, आदि आचार्य वृद सहित समस्त कार्यालयीन स्टाफ उपस्थित रहे ।
उक्ताशय की जानकारी खेल संयोजक करीम खान ने दिया।
करीम खान आई.ए.एस.ई बिलासपुर

