किरंदुल बैलाडीला कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन ने स्नेह मिलन समारोह का किया था आयोजन

अयान न्यूज भांसी दंतेवाड़ा जिले से असीम पाल की रिपोर्ट



किरंदुल बैलाडीला कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन ने  स्नेह मिलन समारोह का किया था आयोजन ।

एनएमडीसी महाप्रबंधक, एडिशनल एसपी ,डिप्टी कलेक्टर, एसडीएम ,मित्तल महाप्रबंधक ,प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ठेकेदार कार्यकर्म में सामिल हुए ।

पवन एंड ग्रुप द्वारा म्यूजिकल नाइट संगीतमय संध्या का आयोजन किया गया था।

लौहनगरी  बैलाडीला में कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया  इस स्नेह मिलन समारोह में मुख्य अतिथि एनएमडीसी मुख्य महाप्रबंधक विनय कुमार ,एसडीएम अरुण कुमार सोम, एडिशनल एसपी आर के बर्मन, डिप्टी कलेक्टर अभिषेक तिवारी , महाप्रबंधक आरसीएल मित्तल  राघवेलू ,वन परीक्षेत्र अधिकारी आशुतोष मांडवा, एनएमडीसी महाप्रबंधक उत्पादन एस बी सिंह, विभागाध्यक्ष उप महाप्रबंधक सिविल लखबीर सिंह एनएमडीसी उप महाप्रबंधक सिविल हेड श्रीनिवास रामनाथ, महाप्रबंधक एस पी थ्री भान सिंह यादव , इंटक सचिव ए के सिंह, एस के एम एस  सचिव राजेश सिंधु उपस्थित हुए सभी अतिथियों द्वारा भगवान विश्वकर्मा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया तत्पश्चात सभी मुख्य अतिथियों का बेच और गुलदस्ता के साथ स्वागत किया गया स्वागत कार्यक्रम के पश्चात कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष अतुल सिंह द्वारा स्वागत भाषण दिया गया मंच का संचालन बैलाडीला कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव विप्लव मल्लिक ने शेरो शायरी के साथ मंच का संचालन कर सभी अतिथियों का मनोरंजन कर शमा बांधे रखा एनएमडीसी उप महाप्रबंधक सिविल विभागाध्यक्ष लखबीर सिंह के डोनामलाई स्थानांतरण , उप महाप्रबंधक सिविल एसआरके राव के हैदराबाद स्थानांतरण होने पर दोनो अधिकारी को एसोसिएशन द्वारा साल श्रीफल और मोमेंटो देकर विदाई दी गई उनके कार्यकाल में मिले अच्छे सहयोग के लिए एसोसिएशन ने उनका धन्यवाद दिया तत्पश्चात सभी अतिथियों द्वारा भाषण दिया गया अतिथियों के भाषण पश्चात अतिथियों को साल श्रीफल और स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया तत्पश्चात पवन एंड ग्रुप द्वारा म्यूजिकल नाइट संगीत में संध्या ऑर्केस्ट्रा प्रारंभ कर सभी अतिथियों का मन मोह लिया गया पवन एंड ग्रुप के कलाकारों ने मनमोहक गीत गाकर सभी अतिथियों का मनोरंजन कराया सभी अतिथियों ने भोजन करते हुए भी कार्यक्रम का पूरा लुफ्त उठाया कार्यक्रम के बीच में जनरल नॉलेज की छोटी-छोटी सवाले पूछी जा रही थी जिन अतिथियों द्वारा जवाब दिया जा रहा था उन्हें एसोसिएशन की तरफ से उपहार प्रदान किया जा रहा था जिससे यहां कार्यक्रम और भी रोचक हो गया कार्यक्रम में आए सभी अतिथि सवाल के जवाब देने के लिए अपने हाथ ऊंचा करते दिखाई दिए सभी अतिथियों ने कार्यक्रम का खूब आनंद उठाया और कांट्रेक्टर एसोसिएशन के सफल कार्यक्रम की बधाई दी एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रदान की बैलाडीला कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन के चुनाव में निर्वाचित पदाधिकारियों द्वारा प्रथम बार भव्य स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया था सभी अतिथियों ने इस कार्यक्रम की भरपूर सराहना की इस कार्यक्रम में कांट्रेक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष अतुल सिंह ,सचिव विप्लव मल्लिक, उपाध्यक्ष हरिशंकर मुखर्जी, शशि भूषण तिवारी, कोषाध्यक्ष बाबूराव ,सह सचिव अमन , विजय सोढी, ऑफिस सेक्रेटरी माधवराव ,अमृत सिंह सुरेंद्र नायक बबलू सिद्दीकी संजय सोनी राजेश्वर प्रसाद शरद मिश्रा लक्ष्मी देवी राजेंद्र सक्सेना निशू त्रिवेदी आशीष मिश्रा विपुलराय नवीन राय सुरेश मनीष गुरु नवीन राय आजाद सक्सेना आरसी प्रसाद मनोज सिंह पंकज सोनी दुर्जन सिंह ए एन तिवारी अमृत टंडन ,वारले,अनेक कांटेक्टर उपस्थित थे।.भांसी से असीम पाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *