हजरत सै. जाकिर शाह क़ादरी रह.अलैह, बावनकेरा का उर्स पाक 10 फरवरी से
हर साल की तरह इस साल भी बड़े ही शानो शौकत के साथ हजरत मौलाना सैय्यद जाकिर शाह क़ादरी रहमतुल्लाह अलैहे बावनकेरा (छत्तीसगढ़) वाले हजरत का 65 उर्स पाक तारीख 10/11 फरवरी 2023 जुमा / शनीचर के बड़े ही शानों शौक़त के साथ मनाया जा रहा है I
जिसमें 10 फरवरी 2023 जुमा के इस्तेमाल निकाह / तक़रीर का प्रोग्राम बाद नमाज़ इशा रखा गया है 11 फरवरी शनीचर कव्वाली का रात 10 बजें प्रोग्राम जिसमें हिंदुस्तान के मशहूर इंटरनेशनल फनकार रईस अनीस साबरी ब्रदर्स अपना कलाम पेश करेंगे बाहर से आने वाले सभी ज्यारिनों के लिए दरगाह शरीफ में मुस्लिम जमाअत /उर्स कमेटी बावनकेरा की ज़ानिब से आम लंगर का इंतेजाम रखा गया है ।
यहाँ जानकारी कमेटी के सदर हाजी अब्दुल रहीम खान ने जानकारी दी लेहाजा तमाम अकीदतमन हज़रत ज़ाकिर शाह रहमतुल्लाह अलैहे के चाहने वालों से गुजारिश है कि निहायती अदबों एहतराम के साथ बारगाह वली में शिरकत फरमाएं बुजुर्गानेदिन का फैजान हासिल करें

