शारदा मेडिकल स्टोर्स सिमगा में 50 लाख की नकली दवाईंयां जप्त आयुर्वेदिक दवा में मिलाई जा रही थी एलोपैथिक दवाई?
बलौदाबाजार/सैय्यद इमरान अली
नियंत्रक महोदय खाद्य एवं औषधि प्रशासन छत्तीसगढ़ एवं कलेक्टर महोदय के निर्देशानुसार जिला बलौदाबाजार में आयुर्वेदिक औषधियों के नाम पर एलोपैथिक औषधियों का विक्रय किये जाने के सम्बंध में कार्यवाही की गई ,जिसमे शारदा मेडिकल स्टोर्स सिमगा एवं उसके संचालक के निवास स्थान में छापा मारा गया जंहा भारी मात्रा में 37 बोरी,और 13 कार्टून आयुर्वेदिक औषधियों में एलोपैथिक औषधियां पाए जाने के कारण औषधि एवं सौंदर्य प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 नियम 1945 की धारा 18(c) 18 (a) का उल्लघंन पाए जाने पर जप्ती कार्यवाही की गई जिसकी मूल्य लगभग 50 लाख रुपये होगी निरीक्षण के दौरान ही जप्त की गई औषधियों को औषधि प्रयोग शाला रायपुर भेजा गया जिसमे त्वरित रिपोर्ट प्रेषित कर आयुर्वेदिक औषधियों में एलोपैथिक औषधियों की पुष्टि की गई उक्त कार्यवाही की न्यायिक प्रकरण तैयार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा एवं राजधानी के गीतांजलि नगर बिरगांव शंकर नगर समेत कई इलाकों में ड्रग डिपार्टमेंट ने दबिश देकर रेड मारी है जप्त दवाई को सैम्पल के लिए लैब भेजा गया है उक्त कार्यवाही के दौरान औषधि विभाग के श्री राम बृजेश प्रजापति,श्री किशोर ठाकुर,श्री मति नीलिमा साहू,श्री परमा नंद वर्मा,औषधि निरीक्षक एवं श्री मति रुकमणी कंवर,श्री राजेश सोनी सह निरीक्षक शामिल थे

