जनता कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय दो दिवसीय 30 व 31तारिख बैठक भोपाल मध्यप्रदेश में संपन्न हुआ


* रायपुर छत्तीसगढ़
जनता कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय दो दिवसीय 30 व 31तारिख बैठक भोपाल मध्यप्रदेश में संपन्न हुआ।
राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय डॉ महताब राय जी एवं राष्ट्रीय महासचिव माननीय अमित वर्मा जी , राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमति छाया एस. तिवारी जी , राष्ट्रीय सचिव अखिलेश कनौजिया जी। प्रदेश अध्यक्ष श्री संतोष सोनवानी ने कहा जनता कांग्रेस पार्टी छत्तीसगढ़ मेंजनता के लिए तीसरा विकल्प मात्र ही बचा हैं क्योंकि कांग्रेस भाजपा ने सिर्फ जनता को लुटने का काम किया है।
प्रदेश अध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठडॉ. सुनील किरण ने बताया अन्याय, अत्याचार, शोषण पर आधारित मौजूदा भ्रष्ट व्यवस्था को बदलकरएक आदर्श व्यवस्था इस्थापित करना हमारा उद्देश्य है और जनता को उनके हक और अधिकार को दिलाने के लिए जनता कांग्रेस पार्टी है।
ज़िला अध्यक्ष डॉ पवन साहू ने कहा जनता को अच्छा शिक्षा, स्वास्थ, पानी, बिजली,कानून व्यवस्था,रोजगार सुविधा देने के लिए जनता कांग्रेस पार्टी काम कर रही है।
श्री निलेश घृतलहरे ज़िला अध्यक्ष युवा मोर्चा ने बताया कि आज छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी, महंगाई भ्रष्टाचार चरम सीमा पर हैं इस लिए जनता कांग्रेस सरकार और भाजपा सरकार दोनो से जनता परेशान हैं ।
जिला अध्यक्ष श्री नारायन मिरि ने कहा की छत्तीसगढ़ में जनता कांग्रेस पार्टी 2023 के मिशन में हर जिला हर गांव में पैर जमा लिया है कार्यकर्त्ता और जनता हमारे साथ हैं।
जनता कांग्रेस पार्टी छत्तीसगढ़ से राष्ट्रीय बैठक भोपाल मध्यप्रदेश में ,प्रदेश अध्यक्ष श्री संतोष सोनवानी जी, प्रदेश अध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ डॉ.सुनील किरण जी ,चिकित्सा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष डॉ पवन साहू जी, जिला अध्यक्ष नारायण मिरी जी, अनुसूचित जाति युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री निलेश कुमार घृतलहरे जी एंव कार्यक्रम में अन्य पदाधिकारि भी शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *