दंतेवाड़ा कलेक्टर एवं एसपी ने किया बारसूर पल्ली मार्ग का औचक निरीक्षण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश

अयान न्यूज भांसी दंतेवाड़ा से

असीम पाल की रिपोर्ट

दंतेवाड़ा कलेक्टर एवं एसपी ने किया बारसूर पल्ली मार्ग का औचक निरीक्षण**कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश*दंतेवाड़ा, 01 फरवरी 2023। कलेक्टर श्री विनीत नंदनवार एवं पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी ने आज गीदम विकासखंड के वनांचल क्षेत्र अंतर्गत बारसूर से पल्ली मार्ग में हो रहे सड़क, पुल-पुलिया निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने गुणवत्ता के साथ कार्य में तेजी लाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। साथ ही सड़क मरम्मत के कार्यों में उच्च गुणवत्ता के निर्माण सामग्रियों का उपयोग करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने सड़क निर्माण कार्यों में आवश्यक मजदूरों की संख्या बढ़ाकर काम में तेजी लाने के लिए भी कहा। साथ ही मरम्मत कार्यों की सतत निगरानी के निर्देश संबंधित अधिकारियों को भी दिए। इस दौरान सीआरपीएफ डीआईजी श्री विनय कुमार सिंह, अपर कलेक्टर श्री संजय कन्नौजे, एसडीओपी बारसूर सुश्री आशा रानी, कार्यपालन अभियंता पीडब्ल्यूडी श्री एस.एल. ठाकुर, सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी भी मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री के द्वारा जिलों में लोगों के आवागमन सुविधा के लिए बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध कराने, नवीन सड़कों का निर्माण, नवीनीकरण कार्य आदि पर विशेष जोर दिया गया है। मुख्यमंत्री के मंशानुरूप कलेक्टर श्री नंदनवार ने जिले में सड़कों के निर्माण एवं मरम्मत के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किए है। साथ ही सड़कों के मरम्मत तेजी से पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
भांसी से असीम पाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *