मददगार का दूसरा रूप कामेश्वर धैर्य, निस्वार्थ भाव से करता हूं लोगों की मदद, सैकड़ों हजारों नहीं बल्कि लाखों लोगों के दिलों में राज करने वाले कामेश्वर धैर्य का आतिशबाजीयों के साथ भव्य रुप से लोगों ने किया स्वागत

मददगार का दूसरा रूप कामेश्वर धैर्य, निस्वार्थ भाव से करता हूं लोगों की मदद, सैकड़ों हजारों नहीं बल्कि लाखों लोगों के दिलों में राज करने वाले कामेश्वर धैर्य का आतिशबाजीयों के साथ भव्य रुप से लोगों ने किया स्वागत।


जी हां आपको बता देगी यूं तो कामेश्वर धैर्य किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं, वह अपने आप में इतने बड़े हस्ती और लाखों लोगों के दिलों में राज करने वाले समाजसेवी हैं। जो एक छोटे मासूम बच्चों से लेकर युवा और बुजुर्गों के दिलों में राज करते हैं। जिनकी निस्वार्थ सेवा भाव को देखकर लोग उन्हें अपना मसीहा मानते हैं।

चाहे मदद आर्थिक स्थिति कि हो या फिर राजनीतिक की हो हर समस्याओं के निराकरण को लेकर आम जनता के बीच जाकर कमलेश्वर धैर्य खड़े होकर जनता की समस्या का निराकरण करते हैं, और उनके साथ कदम से कदम मिलाकर चलते हैं।
उनकी यही निस्वार्थ सेवा भाव को देखकर जांजगीर-चांपा जिला मुख्यालय से लगे ग्राम पंचायत मुनुन में आयोजित गौरा-गौरी एवं राउत नाच प्रतियोगिता मड़ाई मेला महोत्सव मे मुख्य अतिथि के रूप में आतिशबाजी, बाजे-गाजे और ढोल-नगाड़ों के साथ पुष्पमाला के साथ कामेश्वर धैर्य का भव्य स्वागत किया गया।
तो वही बता दें कि ग्राम पंचायत मुनून में आयोजित इस कार्यक्रम में जैसे ही कामेश्वर धैर्य ने कार्यक्रम स्थल से 200 मीटर की दूरी में कदम रखा वैसे ही उनके चाहने वाले लोगो की भीड़ इस कदर लग गई कि लोग वही से ही कामेश्वर धैर्य जी को बाजे-गाजे के साथ पुष्प-मालाओ से उनका स्वागत करते हुए कार्यक्रम स्थल पर लाया गया।

जहा इस दौरान पूरा गांव केडी भैया जिंदावाद के नारों गूंज उठा, एक छोर से दूसरे छोर तक कामेश्वर धैर्य के चाहने वालों कि लंबी कतारें लगी हुई थी। लोग पुष्प मालाओं के साथ स्वागत पर स्वागत करते नजर आ रहे थे, तो दूसरी तरफ उनके चाहने वाले लोगो की लंबी कतारें बढ़ती ही जा रही थी, कामेश्वर धैर्य जी के स्वागत का यह कार्यक्रम घंटो भर से चलता रहा क्योंकि उनके चाहने वाले इतने ज्यादा थे कि हर लोगों में कामेश्वर धैर्य से मिलने कि उत्सुकता थी। इसी को देखते हुए कामेश्वर धैर्य मंच से उतर कर अपने चाहने वालों के बीच आकर मुलाकात भी किए।
जहां इस कार्यक्रम में जब मीडिया की टीम आम लोगों से बात की तो लोगो ने बताया कि कामेश्वर धैर्य उर्फ केडी भैया केवल एक समाजसेवी नहीं, बल्कि गरीब, निस्सहाय, आम जनता के लिए एक मसीहा है, जहा कामेश्वर धैर्य हजारों नहीं बल्कि लाखों लोगों दिलों में राज करने वाले वो मसीहा है जो जमीनी स्तर पर आकर निस्वार्थ भाव से लोगों की मदद करते हैं। और उनकी यही लोकप्रियता को ग्राम पंचायत मुनुन के ग्रामीण काफी पसंद करते हैं जिसके कारण लोग उनको अपना मसीहा मानते है।

तो वहीं आम लोगों के इस प्रेम को देखकर कामेश्वर धैर्य जी ने आम जनता से कहा कि यह सभी मेरे अपने हैं और हम सब एक हैं। इनका दुख इनकी समस्या हमारी समस्या है इसलिए जहां तक हो सके मैं कोशिश करता हूं आम लोगों के बीच जाकर उनकी समस्या का समाधान करने की और इसी तरह निस्वार्थ भाव से आम जनता की सेवा करता रहूंगा। क्योंकि इसी तरह लोगों की मदद करने से मेरे मन को संतुष्टि मिलता है।
तो वही आपको बता दें कि कामेश्वर धैर्य के चाहने वाले केवल जांजगीर-चांपा जिले में ही नहीं बल्कि आसपास के जिलों में भी है, उनके चाहने वाले इस क़दर है कि जितना एक नेता मंत्री के काफिले पर लोगों की भीड़ होती है उससे कई ज्यादा लोग कामेश्वर धैर्य के एक इशारे पर उनके कदम रखते ही लोगों का काफिला बन जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *