छतीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला इकाई दंतेवाड़ा ने बांटे पत्रकार दुरभाष निर्देशिका डायरी

अयान न्यूज भांसी दंतेवाड़ा से

असीम पाल की रिपोर्ट

छतीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला इकाई दंतेवाड़ा ने बांटे पत्रकार दुरभाष निर्देशिका डायरी
किरंदुल/बचेली/दंतेवाड़ा प्रदेश के सबसे बड़े पत्रकारों के समूह छतीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ की दंतेवाड़ा इकाई जिला अध्यक्ष आजाद सक्सेना के नेतृत्व में मंगलवार लौह नगरी किरंदुल में एनएमडीसी के उच्च अधिकारियों व प्रशासनिक अधिकारियों को भेंटवार्ता कर प्रदेश स्तर पर तैयार की गई पत्रकारों की दुरभाष निर्देशिका टेलिफोन डायरेक्टरी भेंट कर सौजन्य मुलाकात की।
प्रदेश स्तर पर तैयार इस डायरेक्टरी का प्रकाशन करके प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी एवं उनकी टीम ने पूरे पत्रकारों को एक परिवार के रूप में जोड़ने का प्रयास किया है। उनके अथक प्रयास से पत्रकारों के साथ साथ छत्तीसगढ़ के प्रमुख राजनीतिक दल मुख्यमंत्री सचिवालय रोजगार विभाग व्यावसायिक संस्थान परीक्षा मंडल प्रशासनिक अधिकारी सांसद विधायक व विश्वविद्यालय तथा प्रमुख राष्ट्रीय कार्यालय का नंबर एकत्र कर प्रकाशन किया गया है।
भेंट वार्ता के दौरान एनएमडीसी जीएम विनय कुमार डीजीएम बी के माधव सीएमओ डॉ एम व्ही लाल किरंदुल थाना प्रभारी जितेंद्र ताम्रकार एसकेएमएस यूनियन के अध्यक्ष के साजी सचिव राजेश संधू इंटुक के अध्यक्ष विनोद कश्यप सचिव ए के सिंह सीआईएसएफ इंस्पेक्टर से मुलाकात करके उपहार स्वरूप टेलीफोन डायरेक्टरी भेंट की गई।इस दौरान उन्हने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा की पत्रकार लोकतंत्र के सजग प्रहरी है। इस तरह की दूरभाष निर्देशिका हर जगह काम आता है। उन्होंने डायरेक्टरी प्राप्त कर जिला अध्यक्ष आजाद सक्सेना जिला संरक्षक राजेंद्र सक्सेना जिला उपाध्यक्ष राम कृष्णा बैरागी जिला कार्यालय सचिव शेखर दत्ता ब्लॉक अध्यक्ष संजीव दास ब्लॉक सचिव किशोर जाल ब्लॉक उपाध्यक्ष रवि दुर्गा जिला सह सचिव एस एच अजहर सहित पूरे जिला इकाई टीम की प्रशंसा करते हुए बधाई दी।
भांसी से असीम पाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *