*मंत्री अमरजीत भगत के पुत्र के शादी में शामिल हुए गणेश तिवारी,योगेश्वरानंद नेताम(योगी), कुलवंत खनूजा शामिल होकर नव दांपत्य जीवन के लिए दी शुभकामनाएं*
*रायपुर।।* छत्तीसगढ़ के किसान कांग्रेस के महासचिव, भारतीय राष्ट्रीय मजदूर के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता, सचिव, महामंत्री वरिष्ट पत्रकार गणेश तिवारी प्रदेश के मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता इंटक छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश के प्रभारी राष्ट्रीय मतदाता जागृति मंच योगेश्वरानंद नेताम के साथ शादी में शामिल हो कर नव वर वधु को उज्ज्वल भविष्य और सफल दांपत्य जीवन के लिए शुभकामनाएं दी।मंत्री अमरजीत भगत ने स्नेह मिलन की बधाई दी। कार्यक्रम में कुलवंत सिंह खनूजा उपाध्यक्ष महासमुंद , राज साहू आदि शामिल हो कर वर वधु को सुखद दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं दी।
खाद्य मंत्री अमरजीत भगत के पुत्र ने मंगलवार को रायपुर के होटल मेफेयर फेयरवे गोल्फ एंड लेक रिजॉर्ट में सात फेरे लिए। इसके पहले खाद्य मंत्री के बेटे की बरात निकाली गई। इसमें अमरजीत भगत डांस करते दिखे। वहीं रस्म के दौरान सीएम भूपेश बघेल वर—वधु को हल्दी भी लगाई। शादी में शामिल होने के लिए गृह मंत्री डा. ताम्रध्वज साहू के अलावा स्थानीय कांग्रेस नेता भी पहुंचे हुए थे।
वीआइपी के जमवाड़े को देखते हुए जिला प्रशासन ने अपनी तैयारी पूरी कर ली थी। यहीं वजह रही कि रिजॉर्ट में चाक चौबंद व्यवस्था दी।
राज्यपाल समेत अन्य मंत्रियों का आगमन हुआ। शादी का मुख्य आयोजन मेफेयर फेयरवे गोल्फ एंड लेक रिजॉर्ट में रखा गया था। खाद्य मंत्री के बेटे की शादी दोपहर को आदिवासी परंपरा के अनुसार हुई। इसके पहले बरात निकाली गई। इसमें दूल्हा के अलावा पिता खाद्य मंत्री अमरजीत भगत भी शामिल हुए। इस दौरान अमरजीत भगत बरातियों के साथ डांस करते नजर आए। उनके साथ बरातियों ने भी जमकर ठुमके लगाए।

