भारत जोड़ो यात्रा के समापन में आज एक बहुत बड़ी सभा शेरे-ए-कश्मीर के स्टेडियम में किया गया


*भारत जोड़ो यात्रा के समापन में आज एक बहुत बड़ी सभा शेरे-ए-कश्मीर के स्टेडियम में किया जा रहा है, जो कि यह यात्रा कन्याकुमारी से कश्मीर तक राहुल गांधी जी के नेतृत्व में स्वयं राहुल गांधी जी एवं लाखों लोग उनके साथ 3700 कि.मी. से ज्यादा की पदयात्रा तय की एवं राहुल गांधी जी देश के अलग-अलग प्रदेश में जाकर वहाँ की जनता से रूबरू हुए एवं बातचीत की एवं लाखों लोगों ने सम्मिलित होकर इस आयोजन को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया। 29 जनवरी 2023 को लाल चौंक पर राहुल गांधी जी द्वारा ध्वजारोहण किया गया और आज 30 जनवरी 2023 को महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर भारत जोड़ो यात्रा के समापन में यह ऐतिहासिक सभा राहुल गांधी जी के नेतृत्व में किया जा रहा है। इस सभा में काफी संख्या में भारतवासी एकजूट हुए हैं।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *