छत्तीसगढ़ सरकार से नाराज आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं का अनिश्चितकालीन आदोंलन शुरू

अयान न्यूज भांसी दंतेवाड़ा से

असीम पाल की रिपोर्ट


छत्तीसगढ़ सरकार से नाराज आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं का अनिश्चितकालीन आदोंलन शुरू कर दिया है अपनी 6 सूत्रीय मांगों को लेकर राविवर से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं का अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू हो गया है । दरअसल प्रदेश स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका संघ के आह्वान पर पखवाड़े भर से आंबा कार्यकर्ता और सहायिकाओं चरणबद्ध तरीके से आंदोलन शुरू किया है जिसमे विगत दिनों रायपुर के महापड़ाव में शामिल होने के बाद शासन द्वारा मांगो पर विचार नही किये जाने से नाराज होकर अब अंतिम विकल्प के तौर पर अनिश्चितकालीन धरने में बैठ गए है । परियोजना अध्यक्ष स्वरूपा नाग ने बताया किजब तक सरकार मांगो को पूरा नही करती है तब तक आंदोलन समाप्त नही होगा ।
बाईट – स्वरूपा नाग, नगर अध्यक्ष आंगनबाड़ी साहयिका कल्याण संघ दंतेवाड़ा ।
शॉट्स – नारेबाजी करते आंबा कार्यकर्ता साहयिका ।
भांसी से असीम पाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *