गुजराती समाज के प्रमुख तीर्थ स्थल भगवान श्री वल्लभाचार्य महाप्रभुजी के जन्मस्थली चंपारण के नाम से प्रसिद्ध है यह दुकान खुलने से हम सभी की भावनाएं आहत होती

रायपुर 30 जनवरी 2023 रायपुर शहर के मध्य पंडरी श्याम प्लाजा के सामने स्थित चंपारण मीट रेस्टोरेंट नामक दुकान है जो कि गुजराती समाज के प्रमुख तीर्थ स्थल भगवान श्री वल्लभाचार्य महाप्रभुजी के जन्मस्थली चंपारण के नाम से प्रसिद्ध है यह दुकान खुलने से हम सभी की भावनाएं आहत होती है इस विषय को लेकर रायपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के संयुक्त महामंत्री प्रकाश पुजारा के नेतृत्व में शहर जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव कमलेश भाई नथवाणी गुजराती समाज के हितेश भाई पंड्या अनिल भाई रायचूरा सहित प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर ऑफिस में जाकर प्रभारी अधीक्षक आर के धुव्र जी को चंपारण मीट हाउस के नाम बदलने हेतु एक ज्ञापन सौंपा गया चंपारण धाम हम गुजरातियों का प्रमुख तीर्थ स्थल होने के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी के द्वारा हमारे चंपारण धाम को भी राम वन गमन क्षेत्र में लिया गया है जो कि हम गुजरातियों के लिए हर्ष का विषय है अतः ऐसे पावन स्थान के नाम पर अगर कोई चंपारण मीट हाउस नामक दुकान खोलता है तो उससे हमारी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *