अयान न्यूज मनीष पाल की रिपोर्ट। धुमा के ग्रामीणो ने कहा जब तक रोड नही तब तक वोट नही। बिलासपुर बिल्हा विकास खंड के अंतर्गत नयापारा चौक से लेकर धुमा, मानिकपुर, सिलपहरी, पोड़ी, सरवानी होते हुए मंगला पासीद तक सड़क का निर्माण होना जो अभी तक नही हो पाया है। सड़क की दुर्दशा को लेकर आज दुर्गा मंदिर स्थित महमंद चौक पर ग्राम धूमा उप सरपंच दिनेश पटेल के तत्वाधान मे ग्रामीणो ने चक्काजाम किया गया । ग्रामीणो का कहना है जब तक रोड नही तब तक वोट नही देखना होगा कि सरकार कब ग्रामीणो सड़क बनाकर देती है या सिर्फ आश्वासन मिलकर रह जायेगा।
धुमा के ग्रामीणो ने कहा जब तक रोड नही तब तक वोट नही

