रायपुर :-रायपुर के खमतराई थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय ट्रक चोर गैंग का एक सप्ताह पहले भंड़ाफोड़ किया और आरोपितों की निशानदेही पर विभिन्न राज्यों से 40 ट्रक जब्त किए। इनमें से 30 ट्रक बिहार, उत्तरप्रदेश और हरियाणा सहित दूसरे राज्यों के मिले हैं। आरोपितों की गिरफ्तारी की खबर ट्रक के मालिकों को लगने के बाद वे अपने ट्रक को पाने के लिए रायपुर के चक्कर काट रहे हैं। पुलिस का कहना है कि ट्रक जहां से चोरी हुए, वहीं एफआइआर दर्ज होगी। इसके बाद ट्रक लौटाने की प्रक्रिया शुरू होगी। दूसरी ओर बिहार, उप्र सहित अन्य राज्यों की पुलिस अपराध कायम नहीं कर रही है। इन सभी कार्यवाही मे आज तक पुलिस विभाग द्वारा परिवहन विभाग (आर. टी. ओ) के किसी भीं अधिकारी व बाबू को फर्जी पेपर बनाने के लिए गिरफ्तार नहीं किया गया है जिससे पुलिस विभाग की कार्यवाही शक के दायरे मे है लगभग पकडे गए ट्रको मे पुन्हा फाइनेंस लिया गया है छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग के पेपरो के आधार पर
मगर आज दिनांक तक किसी जिले के परिवहन विभाग (आर. टी. ओ) के किसी भीं अधिकारी व बाबू को फर्जी पेपर बनाने के लिए गिरफ्तार नहीं किया गया है मिली भगत करके?

