छत्तीसगढ़,भानुप्रतापपुर उपनिर्वाचन : 1.96 लाख मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग,256 मतदान केंद्रों में तैयारी पूरी,

छत्तीसगढ़,भानुप्रतापपुर उपनिर्वाचन : 1.96 लाख मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग,256 मतदान केंद्रों में तैयारी पूरी,

छत्तीसगढ़,भानुप्रतापपुर उपनिर्वाचन के लिए 5 दिसम्बर को होने वाले मतदान में क्षेत्र के एक लाख 95 हजार 822 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. इनमें 95 हजार 266 पुरूष मतदाता,एक लाख 555 महिला मतदाता और एक तृतीय लिंग मतदाता शामिल है.उप निर्वाचन के लिए सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक वोट डाले जाएंगे।
भानुप्रतापपुर उपनिर्वाचन के लिए कुल 256 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं. इनमें से 82 मतदान केन्द्र नक्सल संवेदनशील और 17 मतदान केंद्र अति नक्सल संवेदनशील हैं. राजनीतिक रूप से संवेदनशील मतदान केंद्रों की संख्या 23 है. सुचारू रूप से मतदान संपन्न कराने के लिए 256 मतदान दल गठित किए गए हैं. हर मतदान दल में एक पीठासीन अधिकारी और तीन मतदान अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है. साथ ही रिजर्व दल भी बनाए गए हैं. मतदान के लिए 30 सेक्टर अधिकारी भी बनाए गए हैं जो अपने क्षेत्र के मतदान केन्द्रों का लगातार भ्रमण कर रिपोर्टिंग करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *