एनसीपी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओ ने निकाला कैंडल मार्च श्रध्दा के कातिल को फांसी की मांग की।

अयान न्यूज मनीष पाल की रिपोर्ट। एनसीपी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओ ने निकाला कैंडल मार्च श्रध्दा के कातिल को फांसी की मांग की। श्रद्धा मर्डर केस में नार्को टेस्ट के दौरान आरोपी आफताब पूनावाला ने कई महत्वपूर्ण राज खोले है, वहीं अब इस मामले आरोपी आफताब पर पुलिस का शिकंजा और भी मजबूती से कसता जा रहा है श्रद्धा हत्याकांड को लेकर अब पूरे देश में आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के स्वर उठने लगे हैं वही श्रद्धा को इंसाफ दिलाने छत्तीसगढ़ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने बिलासपुर के क्षेत्रीय पार्टी ऑफिस से लेकर पुराना बस स्टैंड चौक से होते हुए सीएमडी चौक तक कैंडल मार्च निकाला बड़ी संख्या में युवाओं को साथ लेकर कैंडल मार्च शहर के सबसे मुख्य मार्केट गुजरी इस दौरान श्रद्धा को इंसाफ दिलाने के नारे भी लगते रहे छत्तीसगढ़ राष्ट्रवादी कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता निलेश विश्वास में कैंडल मार्च का नेतृत्व किया मीडिया से बात करते हुए एनसीपी प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि आज पूरे देश में उस बेटी को न्याय दिलाने के लिए एक सुर में आवाज उठ रही है और देश की न्यायपालिका पर उन्हें पूरा भरोसा है लेकिन वह चाहते हैं कि, जल्द से जल्द श्रद्धा को इंसाफ देकर आरोपी के खिलाफ ऐसी कार्रवाई की जाए ताकि आने वाले समय में कोई भी देश की बेटी के साथ ऐसी विभत्स घटना को अंजाम देने से पहले कई बार सोचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *