छत्तीसगढ़,भानुप्रतापपुर भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम सहित अन्य आरोपियों को झारखंड पुलिस ने थमाया नोटिस, आज थाने में होना होगा उपस्थित…

छत्तीसगढ़,भानुप्रतापपुर भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम सहित अन्य आरोपियों को झारखंड पुलिस ने थमाया नोटिस, आज थाने में होना होगा उपस्थित…

छत्तीसगढ़,कांकेर : भानुप्रतापपुर उपचुनाव के भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम सहित अन्य आरोपियों को झारखंड पुलिस ने थाने में उपस्थित होने के लिये नोटिस थमाया है। झारखंड पुलिस की टीम चारामा स्थित ब्रम्हानंद नेताम के निवास और बाकी आरोपियों के घर पहुंचकर आज 10 बजे थाने में उपस्थित होने के लिये नोटिस दिया है।

इस दौरान झारखंड पुलिस के साथ कांकेर पुलिस भी मौजूद रहे। बता दे की झारखंड पुलिस बीते कल यानी सोमवार को ब्रम्हानंद की गिरफ्तारी को लेकर कांकेर पहुँची है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *