रायपुर,ब्रह्मानंद नेताम की तलाश में पुलिस की दबिश पर रमन सिंह का बड़ा बयान,कहा- न कोई नोटिस,न कोई समन, हार के डर से कार्रवाई कर रही है कांग्रेस…
रायपुर।भानुप्रतापपुर उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम की गिरफ्तारी के लिए झारखंड पुलिस द्वारा दी जा रही दबिश के बीच पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह का बयान सामने आया है.उन्होंने कहा कि न कोई नोटिस,न कोई सूचना, एक भी समन जारी नहीं किया गया.कांग्रेस हार के डर से कार्रवाई कर रही है.पूरी घटना राजनीति से प्रेरित
ब्रह्मानंद नेताम की गिरफ्तारी को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान पर पलटवार करते हुए डॉ. रमन सिंह ने कहा कि षड्यंत्र का आरोप इसलिए लगाया जा रहा है क्योंकि 3 साल तक आखिर क्यों गिरफ्तारी नहीं की गई. पास्को एक्ट में 24 घंटे में कार्रवाई की जाती है, फिर भी झारखंड की पुलिस 3 साल तक इंतजार करती रही. पूरी घटना राजनीति से प्रेरित है. गलत हो रहा है.भारतीय जनता पार्टी इसका विरोध करेगी,
वहीं ईडी-आईटी के सीएम बघेल का बयान पर रमन सिंह ने कहा कि इतना बड़ा कोल घोटाला ईडी ने प्रमाणित किया है. आज तक किसी मुख्यमंत्री ने एक साथ इतने ट्वीट नहीं किए हैं. आखिर इतनी बेचैनी और घबराहट क्यों है,ईडी अपनी कार्रवाई कर रही है।

