राहुल गाँधी के साथ दो दिन कदमताल करेंगे सत्यनारायण शर्मा
पदयात्रा मे शामिल होने के इंदौर रवाना होने से पहले एयरपोर्ट पर वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि यह एतिहासिक यात्रा है हम सभी लोग राहुल गांधी का हाथ मजबूत करने जा रहे है पूरा भारत एक रहे। इसे तोड़ने की जो भी कोशिश कर रहा है, उसका विरोध करने ” का यह तरीका है। राहुल गाँधी ने निर्णय लिया कि भारत एक है और सब मिलकर रहेंगे तभी यह संभव है।

