वार्ड क्रमांक 46 का निरीक्षण करने पहुंचे महापौर रामशरण यादव

अयान न्यूज मनीषपाल की कलम से। वार्ड क्रमांक 46 का निरीक्षण करने पहुंचे महापौर रामशरण यादव । आज दिनांक 25 नवंबर 2022 को पार्षद अब्दुल इब्राहिम खान जी के वार्ड नंबर 46 में महापौर रामचरण यादव साफ सफाई का निरीक्षण करने पहुंचे वही पार्षद कार्यालय में बैठकर वार्ड वासियों के विभिन्न समस्याओं को भी सुनें और महापौर जी के द्वारा सभी समस्याओं का जल्द से जल्द निराकरण करने का आश्वासन दिया गया निरीक्षण दौरे के दौरान एमआईसी मेंबर, पार्षद राजेश शुक्ला, पार्षद अब्दुल इब्राहिम खान के साथ शहर कांग्रेस सचिव सैयद इमरान हुसैन, शहर सचिव यू. मुरली राव, राजा व्यास संयुक्त महामंत्री, जोगेंद्र गोयल ब्लॉक सचिव, राज बंजारे पार्षद प्रतिनिधि, मोहम्मद अयूब जिला महासचिव एवं प्रभारी क्रमांक 4 कांग्रेस सेवादल, चंदन सिंह अध्यक्ष ब्लॉक क्रमांक 4, मनोज सिंह ब्लाक महासचिव एवं निगम के अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित रहे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *