दंतेवाड़ा .भांसी से असीम पाल
कि रिपोर्ट
भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल – बचेली मंडल अध्यक्ष रोनबर्ग डेविड (कुक्कू)के नेतृत्व में युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा हनुमान मंदिर मेन चौक बचेली में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व कांग्रेस पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम का पुतला दहन किया गया।
बचेली मंडल प्रभारी व युवा मोर्चा जिला महामंत्री राघवेंद्र गौतम ने बताया कि भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव के भाजपा प्रत्यासी श्री ब्रम्हानंद नेताम जी के ऊपर झूठा बेबुनियाद चारित्रिक आरोप लगाकर,प्रदेश में आदिवासी अस्मिता को मजाक बनाकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम को मोहरा बनाकर बहुत ही गंदा मजाक किया है कांग्रेस सरकार के इस घटिया कृत्य का पुरजोर विरोध करते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा बचेली नगर में भूपेश बघेल,मोहन मरकाम मुर्दाबाद जैसे नारों के साथ रैली निकालकर पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।
कांग्रेस सरकार यह समझ चुकी है की भानुप्रतापपुर उप चुनाव में वह भाजपा प्रत्यासी ब्रह्मानंद नेताम से बुरी तरह हारने जा रही है और इसी बौखलाहट में भाजपा प्रत्यासी के खिलाफ इस तरह के गंदे झूठे अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं ये कांग्रेस के हताश और निराशा को दिखाता है।
भानुप्रतापपुर सहित पूरे प्रदेश की जनता इस भ्रस्ट,झूटी, धोकेबाज, निकम्मी कांग्रेस भूपेश सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंककर पुनः फिर से पूरे प्रदेश में भाजपा की सरकार कमल खिलाने को तैयार है।
कार्यक्रम में मुख्यरूप से भाजपा वरिष्ठ नेता श्री पिंटुराम उइके,मंडल अध्यक्ष श्री सुमित सरकार,धनसिंह नाग,सुदीप्त शेखर मंडल, राजू जायसवाल,श्यामलाल सेठिया,ईशा किरण पात्रे,राजश्री मंडावी,युवा मोर्चा मंडल महामंत्री सौरभ अग्रवाल,फ़तिमा कुरैशी,दिलबर, संमुग रेड्डी,झिकि नाग,शिखा अधिकारी,ममता विश्वास,संगीता,सिमा राय,चिंटू,मनीष,योगेश,पाऊ, अविनाश,मुकेश,सोनू,मनीष,मालती उइके,नूर फतेह,अर्चना राय,अनिता कर्मकार सहित सैकड़ो की संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

