गीदम में संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान

दंतेवाड़ा. भांसी से असीम पाल
कि रिपोर्ट

गीदम में संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ महोत्सव सप्ताह 25 नवंबर से 01 दिसंबर तक।
गीदम। मां दंतेश्वरी की छत्रछाया में श्रीजी की कृपा से व्यावसायिक नगरी गीदम राज इंटरप्राइजेज के पीछे सरस्वती शिक्षा मंदिर के पास 22 नवंबर से 01 दिसंबर तक प्रतिदिन दोपहर 02 बजे से संध्या 06 तक कथा व्यास पूज्या गायत्री देवी दंतेवाड़ा की अमृतवाणी से श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान महोत्सव में सभी भक्तों को ज्ञान गंगा का रसपान कराया जायेगा। कथा आयोजक श्रीमती ब्रजलता विनोद सोनी ने बताया कि संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान महोत्सव में दिनांक 25 नवंबर को प्रातः 10 से कलश शोभायात्रा पश्चात श्री गणेश पूजन, गौकर्ण उपाख्यान 26 नवंबर को श्री शुकदेव जन्म और श्री परिक्षित श्राप एवं 24 अवतारों का सूक्ष्म वर्णन 27 नवंबर को श्री जड़ भरत चरित्र, विदुर प्रसंग और श्री ध्रुव चरित्र 28 नवंबर को श्री राम कथा रामावतार और श्री कृष्ण जन्मोत्सव बड़े उत्साह पूर्वक मनाया जाएगा। वहीं 29 नवंबर को श्री कृष्ण बाल लीला और श्री गोवर्धन पूजा होगी । 30 नवंबर को गोपी विरह, रासलीला और रुक्मिणी मंगल 01 दिसंबर को सुदामा चरित्र, परिक्षित मोक्ष, श्री व्यास पूजन और तुलसी वर्षा होगी। 02 दिसंबर को पूर्णाहुति हवन एवं भंडारा प्रसाद वितरण किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *