मूलभूत सुविधाओं को तरसते कुलिपोट के ग्रामीण
आम जनता को मूलभूत सुविधाएं यानी बिजली पानी और सड़क देने के लिए केंद्र से लेकर राज्य सरकार तक कई योजना चला रही है। यहाँ तक कि राज्य सरकार ने इस साल के बजट में लोगों को शुद्ध और स्वच्छ पेयजल के लिए 20 हज़ार करोड़ का बजट पास किया है। लेकिन बड़ी ही विडम्बना की बात ये है कि आज भी जांजगीर के कई ऐसे गांव है जहां पानी की समस्या को लेकर ग्रामीणों को दो चार होना पड़ रहा है। सोमवार को जिले के कलेक्टोरेट में ऐसा ही एक मामला सामने आया जहाँ गांव के ग्रामीणों ने अपनी मूलभूत समस्या को लेकर कलेक्टर को आवेदन दिया। इस बारे में ग्रामीणों का कहना है कि पानी की दिक्कत इस गांव में इतना है कि लोगों को ड़ेढ से दो किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ता है, इतना ही नही कई लोगों का तो ये तक कहना है कि पिछले कुछ दिनों से ट्रांसफार्मर भी खराब पड़ा है, लेकिन बिजली विभाग के अधिकारी इस ओर ध्यान ही नहीं दे रहे है, इसलिए मजबूरन उन्हें कलेक्टर से शिकायत करने आये हैं।
बाइट
बाइट

