जिला बैडमिंटन संघ दंतेवाड़ा की 21 वीं राज्य स्तरीय वेटरन बेडमिंटन टूर्नामेंट के आयोजन को लेकर कल दंतेवाड़ा में बैठक संपन्न

दंतेवाड़ा. भांसी से असीम पाल
कि रिपोर्ट

जिला बैडमिंटन संघ दंतेवाड़ा की 21 वीं राज्य स्तरीय वेटरन बेडमिंटन टूर्नामेंट के आयोजन को लेकर कल दंतेवाड़ा में बैठक संपन्न हुई। संघ बनने के बाद in प्रथम बार राज्य स्तरीय बेडमिंटन प्रतियोगिता वेटरन की मेजबानी दंतेवाड़ा जिला को मिली है। इसके आहुत कल विश्रामगृह दंतेवाड़ा में संघ के पदाधिकारियों सदस्यों और खिलाड़ियों के साथ चर्चा की गई। संघ को मान्यता मिलने के बाद इसके पहले भी एक जिला स्तरीय प्रतियोगिता का सफल आयोजन बचेली में संघ कर चुका है।साथ ही दंतेवाड़ा जिले के कई खिलाड़ियों का प्लेयर आईडी भी संघ द्वारा छत्तीसगढ़ बेडमिंटन एसोसिएशन के माध्यम से बनाया गया है जसके चलते दंतेवाड़ा जिले के कई खिलाड़ी राज्य स्तरीय बेडमिंटन प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं । वही बैठक में आयोजन से जुड़ी तैयारियों और आने वाले प्रतियोगियों और अतिथियों की व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की गई। साथ ही सभी खिलाड़ियों व सदस्यों से संघ के पदाधिकारियों द्वारा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए सहयोग प्रदान करने की बात कही बता दे कि जिले के कलेक्टर विनीत नंदनवार ने खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हर सम्भव मदद देने का भी आश्वासन दिया है। 4 जनवरी से 8 जनवरी तक होने जा रहे राज्य स्तरीय बेडमिंटन प्रतियोगिता को लेकर जिले भर के सभी खिलाड़ियों व बेडमिंटन के खेल प्रेमियों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है । इस बैठक में संघ के संस्थापक शेख लतीफ , संघ के वरिष्ठ बी एल तारम , विराम , संघ के अध्य्क्ष जितेंद्र चौधरी , सचिव अमलेंदु चक्रवर्ती , उपाध्यक्ष प्रदीप शंकरन ,कोषाध्यक्ष तारक साह ,वेंकट राव,दंतेवाड़ा से संतोष ठाकुर , सहसचिव रूपन मंडल , वीरेंद्र , दीपक रॉय ,कुंवर , रूपेश साहू , अशोक पाल ,संदीप दीक्षित , गीदम के खिलाड़ी अजय राजपूत , नूर मोहम्मद , भूपेंद्र के साथ कई खिलाड़ी व सदस्य मौजूद थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *