खनिज विभाग के दफ्तर में ईडी की की रेड
प्राप्त जानकारी के अनुसार धमतरी के कलेक्ट्रेट ऑफिस में खनिज विभाग के दफ्तर पर ईडी की 5 सदस्यीय टीम सुबह से पहुंची हुई है।जानकारी के अनुसार खबर यह है कि खनिज अधिकारी बजरंग पैकरा से अधिकारी पिछले कुछ घंटों से पूछताछ निरंतर कर रहे हैं। इससे पहले बजरंग पैकरा के यहां आईटी ने भी दबिश दी थी। ऐसे में इस केस को भी उससे जोड़ा जा रह है। हालांकि अब तक इस मामले में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आ सकी है। वहीं दुर्ग, कवर्धा, जगदलपुर, महासमुंद समेत कुछ और जिलों में भी ईडी के जाने की खबर है। मगर इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। एक महीने में दूसरी बार है, जब ईडी की टीम ने ऐसे दबिश दी है।
खनिज विभाग के दफ्तर में ईडी की की रेड

