रायपुर,नाबालिग से बलात्कार और देहव्यापार मामले में कांस्टेबल की संलिप्तता, SSP ने किया सस्पेंड… इस मामले में भाजपा प्रत्याशी भी हैं आरोपी

रायपुर,नाबालिग से बलात्कार और देहव्यापार मामले में कांस्टेबल की संलिप्तता, SSP ने किया सस्पेंड… इस मामले में भाजपा प्रत्याशी भी हैं आरोपी,

रायपुर,भानुप्रतापपुर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम पर रविवार को कांग्रेस ने नाबालिग से बलात्कार और देह व्यापार जैसे आरोपों का प्रेसकांफ्रेंस करके खुलासा किया है। अब इस मामले में भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम की मुश्किलें बढ़ सकती है। रविवार को यह मामला सामने आने के बाद पुलिस कार्रवाई शुरू कर दी है। जहां झारखंड के पूर्वी सिंहभूम के टेल्को थाने में दर्ज अनैतिक देह व्यापार मामले में रायपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए न्यू राजेंद्र नगर थाने में पदस्थ आरक्षक केशवराम सिन्हा को देर रात सस्पेंड कर दिया है।

न्यू राजेंद्र नगर थाने में पदस्थ आरक्षक केशवराम सिन्हा की इस पूरे प्रकरण में संलिप्तता सामने आई थी। जिसके बाद देर रात एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने केशव राम सिन्हा के सस्पेंशन का आदेश जारी किया है।

बता दें कि झारखंड के टेल्को थाने में दर्ज एफआईआर में ब्रह्मानंद नेताम का भी नाम था। इस मामले को लेकर कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और पूरे प्रकरण की निर्वाचन आयोग में शिकायत करने की बात कही। साथ ही झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से भी इस मामले में शिकायत करने की बात कही गई थी। कांग्रेस का आरोप था कि अनैतिक देह व्यापार जैसे गंभीर मामले का आरोपी आखिरकार इस तरह से खुलेआम कैसे घूम रहा है? इस पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है। साथ ही साथ आरोपी ने चुनाव आयोग को शपथ पत्र में गुमराह किया है, इसके लिए उसके खिलाफ एफआईआर होनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *