अयान न्यूज मनीष पाल की रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक मुंगेली का अभिनव पहल दीप्ति बनी एक दिन की जरहागांव थाना प्रभारी।
बाल सुरक्षा सप्ताह पर पुलिस अधीक्षक मुंगेली का अभिनव पहल एक दिन के लिए बालिकाओं को बनाएं थाना प्रभारी इसी तारतम्य में जरहागांव थाना मैं दीप्ति मानिकपुरी उम्र 12 वर्ष शासकीय प्राथमिक शाला छ्तौना की छात्रा को थाना प्रभारी जरहागांव थाना बनाया गया इस दौरान दीप्ति मानिकपुरी एक दिन का थाना प्रभारी बन समस्त पुलिसकर्मियों से सौजन्य मुलाकात कर थाना का निरीक्षण किया एवं कामकाज की बारीकियों को समझने का प्रयास किया 1 दिन का थाना प्रभारी बन दीप्ति बहुत ही प्रसन्न एवं उत्साहित ढंग से कार्य करते नजर आई इस दौरान जरहागांव थाना क्षेत्र का भ्रमण भी उन्होंने किया एवं थाने में आए एक केस राजाराम धुरी नवागांव के पारिवारिक झगड़ा से संदर्भित जिसको सुन उचित कार्यवाही करने का निर्देश भी देते नजर आई इस दौरान थाने के सभी स्टाफ अपने बीच बाल थाना प्रभारी को पाकर काफी उत्साहित और खुशनुमा माहौल को महसूस किया इस अभियान के पीछे पुलिस अधीक्षक की मंशा बच्चों के प्रति बहुत अच्छा है अल्प आयु में छिपी प्रतिभा उभर कर देखने का यह एक अद्भुत अवसर ही लगा इस दौरान थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह चंद्रा एवं समस्त स्टाफ उपस्थित थे।
अयान न्यूज मनीष पाल की रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक मुंगेली का अभिनव पहल दीप्ति बनी एक दिन की जरहागांव थाना प्रभारी।

