ईडी के रडार पर वन विभाग के अधिकारी

ईडी के रडार पर वन विभाग के अधिकारी

लंबे समय से वन विभाग में उच्च पदों पर कार्यरत कुछ अधिकारी अब ईडी के रडार पर आ गए हैं। दरअसल ये अधिकारी करोड़ों बटोरकर छत्तीसगढ़ के आसपास के राज्यों में जमीन और मकान में निवेश कर रहे हैं। जानकारी तो यहां तक है कि हैदराबाद में एक अधिकारी 25 करोड़ का आलीशान बंगला बनवाने में व्यस्त हैं। उनके करीबी लोगों ने ही ईडी और इंकम टैक्स में लंबी-चौड़ी शिकायत की है। इसकी भनक लगने पर अधिकारी का हैदराबाद आना-जाना बढ़ गया है। डर है कि कहीं ईडी की टीम वहां पहुंचकर काला चिट्ठा न बटोर ले। वहीं एक दूसरे अधिकारी ने रायपुर, नवा रायपुर और राजनांदगांव में 50 करोड़ रुपये जमीन में निवेश किया है। तीसरे अधिकारी का भी यही हाल बताया गया है, पर अब सभी को ईडी की चिंता सताने लगी है। कब, कहां ईडी की टीम आ धमके, इस डर से अधिकारी फूंक- फूंककर एक-एक कदम रख रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *