दंतेवाड़ा. भांसी से असीम पाल
की रिपोर्ट
स्वीप कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय अंतर महाविद्यालयीन क्विज कार्यक्रम का आयोजन
दंतेवाड़ा, 18 नवम्बर 2022। शासकीय दन्तेश्वरी स्नातकोत्तर महाविद्यालय दन्तेवाड़ा में स्वीप कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय अंतर महाविद्यालयीन क्विज, भाषण प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में दन्तेवाड़ा जिले के समस्त महाविद्यालय से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया जिसमें विजेता प्रतिभागियों को महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर. के. हिरकने ने शुभकामनाएं देते हुए मतदान की महत्व एवं उनके उपयोगिता पर छात्र-छात्राओं को अभिप्रेरित किया। डिप्टी कलेक्टर श्री शिवनाथ बघेल ने स्वीप कार्यक्रम की विशेषता एवं महत्व पर छात्र-छात्राओं को जानकारी देकर मतदान करने के लिए जागरूक रहने एवं अपने आस-पास के लोगों को मतदान के प्रति प्रेरित करने को कहा। स्वीप नोडल अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार लहरी ने कार्यक्रम की रूपरेखा एवं गतिविधियों के बारे में सभी छात्र-छात्राओं को जानकारी देकर जागरूक मतदाता बनने की अपेक्षा की। भाषण प्रतियोगिता में शासकीय दन्तेश्वरी स्नातकोत्तर महाविद्यालय से कुमारी तृषा नायक प्रथम स्थान, शासकीय महेन्द्र कर्मा कन्या महाविद्यालय से कुमारी रतनी नाग द्वितीय स्थान, इलेक्शन क्विज प्रतियोगिता में शासकीय आदर्श महाविद्यालय जावंगा से विकास गुप्ता प्रथम स्थान, शासकीय दन्तेश्वरी स्नातकोत्तर महाविद्यालय से कुमारी मोनिका बघेल द्वितीय स्थान पर रहे। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार का भी वितरण किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के डॉ. शिखा सरकार, डॉ. के. एम. प्रसाद, डॉ. रत्नबाला मोहन्ती, समस्त छात्र-छात्राएं एवं अन्य उपस्थित थे।

