बद्री नारायण मीणा बिलासपुर के नये पुलिस महानिरीक्षक होंगे

अयान न्यूज मनीष पाल की रिपोर्ट। बद्री नारायण मीणा बिलासपुर के नये पुलिस महानिरीक्षक होंगे। राज्य शासन द्वारा भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी किया सबसे सीनियर आईपीएस डीएम अवस्थी को ईओडब्ल्यू एसीबी का डायरेक्टर बना दिया है, वहीं अजय यादव को इंटेलिजेंस की जिम्मेदारी सौंपी है। इसके साथ ही उन्हें रायपुर रेंज के अंतर्गत सिर्फ रायपुर जिले की जिम्मेदारी दी गई है। शेष जिले गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद व बलौदाबाजार- भाटापारा आरिफ शेख संभालेंगे। वही रतन लाल डांगी निदेशक नेताजी सुभाष चंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी चंद्राखुरी रायपुर पदोन्नत होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *