मेरठ फैशन नाईट- 2022 में प्रतिभाओं ने खूब बिखेरा जलवा

मेरठ फैशन नाईट- 2022 में प्रतिभाओं ने खूब बिखेरा जलवा

मेरठ, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन।

मेरठ के श्रद्धापुरी स्थित कृष्णा गार्डन में ज्वालाजी कलचर एंड़ फिल्म प्रोड़कशन द्वारा मेरठ फैशन नाईट- 2022 के अन्तर्गत मिस्टर, मिस, मिसेज एंड़ किड्स मॉड़ल आइकॉन ऑफ इंड़िया 2022 पेजेंट शो का आयोजन किया गया। शो में दादा साहेब फाल्के फिल्म फाउंडेशन के अवार्डी ज्ञान दीक्षित ने मुख्य अतिथि, हरियाणा की जानी मानी अभिनेत्री मुस्कान पासी व 2022 के मिस्टर इंड़िया आदित्य चौरसिया ने सेलिब्रिटी गेस्ट और जानी-मानी मॉड़ल एवं एक्ट्रेस मेघा गोयल ने वीआईपी गेस्ट के रूप में शिरकत की। शो में मिसेज इंड़िया वर्ल्डवाईड़ 2022 नार्थ कोमल निरूला, आर्टिस्ट व मॉड़ल मैनेजमेंट शुभम शुक्ला जूरी सदस्य रहे। मिस्टर, मिस, मिसेज एंड़ किड्स मॉड़ल आइकॉन ऑफ इंड़िया 2022 पेजेंट शो के किड्स वर्ग में मिस विनर आस्था और फर्स्ट रनर अप वर्णिका, मिस विनर दिल्ली की सना खान, मिस फर्स्ट रनर अप दिल्ली की रंजना शर्मा, मिस्टर विनर प्रिंस व मिस्टर फर्स्ट रनर अप आकाश रहे। सभी विजेताओं को प्रशस्ति पत्र व ट्रॉफी भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के आयोजक रोहित सैनी और सोमिया गौतम ने शो में आने वाले समस्त अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डिज़ाइनर- राजा शर्मा, करिश्मा शर्मा, तिमिर शर्मा, वसीम, फरमान, फैशन डिजाइनर- हर्षित सिंह सोलंकी, सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट- राखी, नेहा, मेकअप आर्टिस्ट- सिमरन अंसारी, हुमा सहित सैंकड़ो लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *