मोवा रानी लक्ष्मीबाई वार्ड वार्ड क्रमांक 10 सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार चरम पर, दावों में गुणवत्ता, हकीकत में गुण पर बट्टा?

मोवा रानी लक्ष्मीबाई वार्ड वार्ड क्रमांक 10 सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार चरम पर, दावों में गुणवत्ता, हकीकत में गुण पर बट्टा?

शहर की सड़कों के निर्माण पर विभिन्न मदों से हर साल करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे। पथ निर्माण विभाग से लेकर नगर निगम तक सड़कों के निर्माण में लगे हैं। फिर भी, सड़कों की हालत ऐसी कि शहरवासी इन पर हिचकोले खा रहे। सड़कों के निर्माण में तय मानकों व गुणवत्ता का ख्याल नहीं रखा जा रहा। निर्माण में घटिया सामग्री लगा दी जा रही। तय अनुपात में गिट्टी, बालू व सीमेंट का मिश्रण नहीं किया जा रहा। निगरानी करने वाले पता नहीं कहां सोए रहते हैं। ठीकेदार अधिक मुनाफा कमाने व कमीशन के चक्कर में निर्माण कार्य की गुणवत्ता को ताक पर रख रहे हैं?

मोवा रानी लक्ष्मीबाई वार्ड वार्ड क्रमांक 10 मे कल बनी सड़क की एक हीं दिन मे जर्जर दिखाई दे रही है?उक्त सड़क चाँद साइकल स्टोर के पीछे डेली निड्स के आसपास बनाई गई है जिसकी जितनी निंदा की जाय कम है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *