अयान न्यूज मनीष पाल की कलम से। दयालबंद के बिजली विभाग कार्यालय मे हथियार के साथ पहुंचे नकाबपोशो ने लाखो की लूट । बिलासपुर के दयालबंद में स्थित बिजली कार्यालय से 4 हथियारबंद नकाबपोशों ने ATP ऑपरेटर वीरेंद्र सोनवानी से लगभग 13 लाख 33 हज़ार से ज़्यादा नकद रुपयों की लूट की गंभीर घटना को अंजाम दे दिया।सोनवानी ने बताया कि चार लोग नकाब पहन कर आये थे। उन्होंने किसी नशीली दवा छिड़काव कर उसे बेहोश कर दिया और काउंटर पर रखे रुपए लेकर फरार हो गए।उनमें से एक के हाथ में चाकू था और दूसरा बंदूक निकालने की बात कर रहा था। पुलिस अधिकारी जांच में जुट गए है।शहर से बाहर जाने के रास्तों पर नाकेबंदी कर दी गई है।
दयालबंद के बिजली विभाग कार्यालय मे हथियार के साथ पहुंचे नकाबपोशो ने लाखो की लूट ।

