अयान न्यूज मनीष पाल की कलम से । बाल दिवस समारोह शासकीय विधालय मे बडी धूमधाम से मनाया गया। बिलासपुर गणेश नगर वार्ड क्र.46 शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला में बाल दिवस समारोह आयोजित किया गया। बाल दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वार्ड के लोकप्रिय पार्षद इब्राहिम खान अब्दुल शामिल हुए, इस अवसर पर शाला के प्रधान पाठिका समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं शाला समिति के सदस्य एन.जी.ओ. के सदस्य एवं शाला के समस्त प्यारे बच्चे उपस्थित रहे। इस अवसर पर शाला प्रांगण में कबाड़ से जुगाड के माध्यम से अनेक प्रदर्शनी लगाई गई।
बाल दिवस समारोह शासकीय विधालय मे बडी धूमधाम से मनाया गया

