दंतेवाड़ा. भांसी से असीम पाल
कि रिपोर्ट
जागेश्वरी का बेहतर इलाज करने शासन प्रशासन है तैयार*
शासन और प्रशासन के प्रयास से जागेश्वरी को मिलेगा बेहतर उपचार
मेडिकल कॉलेज रायपुर भेज किया जाएगा बेहतर इलाज
दंतेवाड़ा, 13 नवम्बर 2022।जिले के ट्री मैन सिंड्रोम से पीड़ित जागेश्वरी का बेहतर इलाज के लिए शासन और प्रशासन तैयार है।बच्ची के उचित उपचार के लिए रायपुर मेडिकल कॉलेज भेजा जाएगा।जिला प्रशासन के द्वारा जागेश्वरी के बेहतर इलाज के लिए स्वास्थ विभाग को निर्देश दिए गए हैं विभाग द्वारा जल्द ही जागेश्वरी को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जाएगा जहां पर जागेश्वरी का इलाज में आने वाले समस्त खर्च विभाग एवं जिला प्रशासन के द्वारा वहन किया जाएगा और विभाग के द्वारा कोशिश की जाएगी कि जागेश्वरी का बेहतर से बेहतर इलाज हो। शासन प्रशासन ने इसकी भी तैयारी कर ली है कि आवश्यकतानुसार जागेश्वरी को उचित उपचार हेतु बाहर भी भेजा जाएगा। आपको ज्ञात होगा कि दंतेवाड़ा के अंदरूनी इलाके में रहने वाली 09 वर्षीय आदिवासी बालिका बेहतर दुर्लभ बीमारी से पीड़ित है।जीन के म्युटेशन या खराबी के कारण उसकी त्वचा पेड़ की छाल की तरह सख्त होने लगी है जिसे मेडिकल भाषा में इस जेनेटिक बीमारी को इक्थायोसिस स्टिरिक्स कहा जाता है। अब जागेश्वरी को दोबारा बेहतर से बेहतर उपचार देने की कोशिश की जा रही है।इसके पूर्व भी जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा पाहुरनार में मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जिसमें दुर्लभ त्वचा संबंध रोग से ग्रसित जागेश्वरी उम्र 09 वर्षीय बालिका इस स्वास्थ्य शिविर में पहुंची जहाँ चर्म रोग विशेषज्ञ जिला चिकित्सालय दंतेवाडा द्वारा त्वचा संबंधित रोग स्वास्थ्य विभाग द्वारा उसके बेहतर इलाज हेतु जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया एवं उसका उपचार प्रारंभ किया गया ततपश्चात जागेश्वरी को चिकित्सको द्वारा उच्चस्तरीय उपचार हेतु डॉ भीमराव अम्बेडकर मेमोरियल अस्पताल रायपुर भेजने की सलाह दिया गया तब जागेश्वरी को डॉ. भीमराव अम्बेकर मेमोरियल अस्पताल रायपुर में भर्ती कराया गया। जहाँ पर बायोप्सी रिपोर्ट में Epidermolytic Hyperkeratosis पाया गया 01 महीने तक जागेश्वरी का विशेषज्ञ चिकित्सको की देखरेख मे जागेश्वरी का डाइगनोसिस एव इलाज किया गया जिससे जागेश्वरी 80 प्रतिशत तक स्वस्थ्य हुई ।डॉ. भीमराव आम्बेडकर मेमोरियल अस्पताल रायपुर में डिस्चार्ज के बाद जागेश्वरी के घर में समय समय पर चेरपाल स्वास्थ्य दल के द्वारा लगातार देखरेख किया जाता रहा प्रत्येक 15 दिनों में उसका जिला चिकित्सालय लाकर स्वास्थ्य परीक्षण किया गया है एवं आवश्यक दवाईया निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। शासन द्वारा उनके बेहतर उपचार हेतु जिला स्तर पर जागेश्वरी का बेहतर देख – रेख किया जा रहा है।स्वास्थ्य टीम के द्वारा प्रत्येक सप्ताह एवं समय-समय पर उसके घर जाकर फॉलो अप किया जा रहा है। पुनः शासन और प्रशासन के प्रयास से जागेश्वरी को उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज रायपुर भेजा जायेगा एवं उसके इलाज में आने वाले सम्पूर्ण खर्च विभाग / शासन द्वारा वहन किया जायेगा एवं उच्च संस्था से निर्देशानुसार जागेश्वरी का नियमित फॉलोअप किया जायेगा।

